फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Just arrived stay embraced for biodiversity nature

जैव विविधिता से रुबरु कराने पहुंची प्रकृति बस

Tue, 03 Nov 2015 11:32 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रकृति बस आगामी 27 नवंबर तक जिले के शहर से देहात तक भ्रमण कर जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं से रुबरु कराएगी।  प्रदेश की जैव विविधता पर आधारित इस मोबाइल प्रदर्शनी को प्रदेश जैव विविधता बोर्ड व लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग से सेंटर फॉर इनवॉयरमेंट एजूकेशन की ओर से तैयार किया गया है। वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह ने उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


सीईई लखनऊ के प्रोजेक्ट आफिसर मुकेश शुक्ला ने बताया कि मोबाइल प्रदर्शनी के छह विभिन्न भागों में प्रदेश के इको क्षेत्र तराई, बुंदेलखंड, विंध्य, गंगा का मैदान और भांभर क्षेत्र, पांच प्रमुख नदियों व इनमें पाई जाने वाली डाल्फिन, घड़ियाल, गांगेय, सूबे के वेटलैंड में मिलने वाले जीव-जंतु, पेड़-पौधे व प्रवासी पक्षियों, कृषि उपज फल-सब्जी व पशुओं भेड़, गाय, बकरी व कीटों, संरक्षित उद्यान व वन विहार तथा इनमें पाए जाने वाले बाघ-हाथी को दर्शाया गया है।
विज्ञापन


साथ ही जैव विविधता के खतरों, पेड़ों की अधाधुंध कटान, कीटनाशकों का प्रयोग, जंगली जीवों का शिकार और जैव विविधता बोर्ड की ओर से संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के जिंगल बेल एकेडमी पहुंचने पर वरिष्ठ क्षेत्र प्रभारी पर्यावरण शिक्षण केंद्र प्रीति रावत, प्रोजेक्ट आफिसर सीईई नेहा सिंह व प्रोजेक्ट एसोसिएट शुभि शर्मा की ओर से इंटर के छात्र-छात्राओं को जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राममूर्ति वर्मा, बुद्धिपाल, लालजी दूबे, सहदेव प्रसाद, अब्दुल कादिर, जगदंबा प्रसाद वर्मा, कमलेश प्रसाद वर्मा, कैलाश नाथ चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed