{"_id":"64f8c00dc6eb63e19b038a38","slug":"jatayu-krooz-inaugeration-faizabad-news-c-13-1-lko1020-404663-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पर्यटन मंत्री कल करेंगे जटायू क्रूज का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पर्यटन मंत्री कल करेंगे जटायू क्रूज का लोकार्पण
Wed, 06 Sep 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जटायु क्रूज का लोकार्पण आठ सितंबर को होगा। शुक्रवार शाम पांच बजे प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह क्रूज का उद्घाटन करेंगे। पर्यटन मंत्री दोपहर 3:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वे सरयू अतिथि गृह में पहले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक के बाद क्रूज का लोकार्पण कार्यक्रम होगा। क्रूज का निर्माण अयोध्या क्रूज लाइन कंपनी की ओर से किया गया है। क्रूज दुबई से बनकर अयोध्या पहुंचा है। इसमें 100 लोग एक साथ सवार हो सकते हैं। वातानुकूलित क्रूज का संचालन नयाघाट से गुप्तारघाट तक होगा। महज 300 रुपये के किराये में श्रद्धालु व पर्यटक क्रूज से अयोध्या की भव्यता निहार सकेंगे। संवाद