{"_id":"6564e430467153eff3004d14","slug":"jam-in-ayodhya-faizabad-news-c-97-1-slko1021-6290-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सर्द मौसम में जाम ने छुड़ाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सर्द मौसम में जाम ने छुड़ाया पसीना
Tue, 28 Nov 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
रीडगंज ओवरब्रिज से देवकाली जाने वाले मार्ग पर जाम में फंसे लोग।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकाली-रीडगंज मार्ग के अव्यवस्थित निर्माण कार्य से बढ़ी मुश्किल,
ऊंची-नीची सड़क पर गिरते पड़ते निकलते हैं राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। देवकाली-रीडगंज मार्ग के अव्यवस्थित निर्माण कार्य से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ऊंची-नीची सड़क और उसके बगल में फुटपाथ पर निर्माण कार्य होने से सोमवार को यहां पूरा दिन जाम लगा रहा। दो किलोमीटर का सफर तय करने में इतना जूझना पड़ा कि सर्द मौसम में भी लोगों ने पसीना छोड़ दिया।
सीसी बनने के बाद सड़क की एक लेन एक फीट ऊंची है तो दूसरी नीची। नीची सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। उसी सड़क पर गिट्टी बालू डाली जा रही है। दोनों लेन में दोनों ओर से वाहन लेकर लोग आ-जा रहे हैं। गिट्टी बालू पड़ी होने से आगे फंस जा रहे हैं। बगल में निर्माण के लिए मशीनें चलती हैं। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां न तो कोई डायवर्जन है, न ही यातायात पुलिस। सोमवार दोपहर को जब हालात बदतर हुए तो ई-रिक्शा और कार सवार नीचे-ऊपर आने-जाने लगे। बैट्री रिक्शा पलटते बचे। एक चार पहिया वाहन बगल में डाली गई गिट्टी में फंस गया। काफी देर तक लोग परेशान हुए।
सुबह तो निर्माण स्थल के आगे एक आदमी कुछ दूर खड़ा किया गया था। वह लोगों को एक लेन से जाने पर रोककर दूसरे पर घुमा रहा था, लेकिन शाम को दोनों ओर यातायात डायवर्जन और सुरक्षा के लिए कोई नहीं दिखा।