{"_id":"592471134f1c1be23b535e3e","slug":"issue-notice-to-27-village-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 ग्राम सचिवों को जारी किया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 ग्राम सचिवों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 23 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन को ग्राम पंचायत/विकास अधिकारी (सचिव) ही पलीता लगा रहे हैं। जिले के लगभग पौने दो सौ गांवों में बेसलाइन सर्वे की जांच शुरू नहीं हो पाई।
अब तक इसके लिए जिम्मेदार 27 ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अभी सर्वे की जांच के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन का आधार बने वित्तीय साल 2012-13 में कराए गए बेसलाइन सर्वे में खामियों को दूर करने के लिए सरकार ने 30 मई तक का समय दिया है।
खामियों को दुरुस्त करके और नए परिवारों को जोड़कर जांच रिपोर्ट पंचायत राज विभाग को देना है। प्रशिक्षण के बाद जिले में 22 मई से यह कार्रवाई शुरू की गई। मंगलवार को विभाग के अफसरों ने बेस लाइन सर्वे की जांच की बाबत पड़ताल की तो पहले ही दिन अभियान को पलीता लगाने का परिदृश्य सामने आ गया।
विज्ञापन
मंगलवार की पड़ताल में लगभग जिले के पौने दो सौ गांवों में सर्वे की जांच शुरू न किए जाने का मामला सामने आया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शाश्वत आनंद सिंह बताया कि इसके लिए जिम्मेदार 27 ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करनी शुरू कर दी है।