{"_id":"6b05dbc6770ad2bb1f0c83e4","slug":"consumers-faced-inconvenience-due-to-a-six-hour-power-cut-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163804-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छह घंटे कटौती से परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छह घंटे कटौती से परेशान रहे उपभोक्ता
Wed, 25 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। 33/11 केवी उपकेंद्र मुमताजनगर से संचालित 11 केवी फीडर संख्या-दो से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार को करीब छह घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत फीडर पर इंटरपोलिंग के कार्य के चलते सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
लंबी कटौती से घरेलू कामकाज के साथ ही पानी की आपूर्ति और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए। उपभोक्ता राजेश सिंह ने बताया कि सुबह से ही बिजली नहीं रहने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। पहले से सूचना थी, लेकिन छह घंटे की कटौती से काफी परेशानी हुई।
उपभोक्ता सुनील वर्मा ने कहा कि बिजली कटौती के दौरान पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया। विभाग को ऐसे कार्यों के लिए समयबद्ध व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।