Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Women team for Ayodhya division announced

Ayodhya News: अयोध्या मंडल की महिला टीम घोषित

Wed, 25 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women team for Ayodhya division announced
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय ओपन महिला वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिताओं के लिए अयोध्या मंडल की टीमों की घोषणा कर दी गई है। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर डाभासेमर स्टेडियम में दोनों खेलों की टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमें 26 से 28 नवंबर तक जौनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए घोषित 14 सदस्यीय टीम में अनुष्का मिश्रा, आकांक्षा यादव, प्रियांशु, शिवानी, प्रियांशी, कशिश प्रिया, अभिता पुंडीर, पीसी सोनकर, चारू गुप्ता, काजल निषाद, आशिका, परिधि भदौरिया, मृगांशी तिवारी और वशिका सिंह को शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अयोध्या और सुल्तानपुर की खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की मैनेजर ज्योति निषाद बनाई गई हैं।
विज्ञापन

माही तिवारी, शाहतूर और एक अन्य खिलाड़ी को आरक्षित सूची में रखा गया है। चयन प्रक्रिया सहायक वॉलीबाल प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। वहीं, प्रदेशीय ओपन महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए भी मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें अयोध्या और सुल्तानपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया, जबकि बाराबंकी, अमेठी और अंबेडकरनगर से किसी महिला खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या और सुल्तानपुर के बीच हुए चयन ट्रायल के बाद जिला खो-खो संघ की ओर से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें आस्था वर्मा, राबिया, अदिति वर्मा, अनुष्का सोनी, जागृति पांडेय, अल्का मिश्रा, रिया सिंह, इशु, स्तुति वत्स, हर्षिता सिंह, इशिका यादव और अनन्या शामिल हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed