Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   AAP MP accuses BJP of creating fake voters

Ayodhya News: आप सांसद ने भाजपा पर लगाया फर्जी मतदाता बनाने का आरोप

Wed, 25 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
AAP MP accuses BJP of creating fake voters
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने परिसीमन, महिला आरक्षण और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1.10 लाख फर्जी मतदाता बनाए गए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 87 साल के सुरेश मित्तल के पिता की उम्र 23 साल दर्ज है। इसी तरह 123 साल की अंकिता जायसवाल की मां 45 साल की हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी मतदाता सूची से निष्पक्ष चुनाव कैसे होगा।
विज्ञापन

सिंह ने परिसीमन की प्रक्रिया को धोखाधड़ी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में सीटों का ऐसा निर्माण करना चाहती है। इसका उद्देश्य सिर्फ उसके उम्मीदवारों को जीत दिलाना है। उन्होंने असम का उदाहरण दिया, जहां एक लोकसभा क्षेत्र में 26 लाख और दूसरे में 12 लाख मतदाता हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि यही काम जम्मू-कश्मीर में भी किया गया है। अब इसे पूरे देश में करने की तैयारी है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को एक मजाक बना दिया है। विपक्ष भाजपा के फैसलों पर आंख पर पट्टी बांधकर मुहर नहीं लगाएगा।
विज्ञापन

महिला आरक्षण पर सवाल
सिंह ने महिला आरक्षण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2023 में संसद से 33 फीसदी आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास हो चुका है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यदि वास्तव में महिला आरक्षण लागू करना चाहते हैं, तो आज ही से लोकसभा, विधानसभा और राज्यसभा में 33 फीसदी आरक्षण दे सकते हैं। उन्हें किसी ने नहीं रोका है। उन्होंने इसे सिर्फ चुनावी फायदा हासिल करने के लिए किया जा रहा नाटक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed