फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   India is the divine land of incarnations, festivals and pilgrimages: Gyananand

भारत अवतारों, त्योहारों एवं तीर्थों की दिव्य धरा है : ज्ञानानंद

Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
India is the divine land of incarnations, festivals and pilgrimages: Gyananand
अयोध्या। श्रीकृष्ण कृपा एवं जीओ गीता परिवार की ओर से श्रीराम सत्संग भवन अयोध्या धाम में आयोजित चार दिवसीय सत्संग समारोह में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि भारत अवतारों, त्योहारों एवं तीर्थों की दिव्य धरा है। वास्तव में जहां-जहां, जब-जब भगवान ने अवतार लिया और लीलाएं कीं, वे स्थान जन-जन की आस्थाओं का केंद्र बन गये और हजारों वर्षों के बाद भी तीर्थों के रूप में वो आस्था आज भी जीवंत है। वास्तव में आस्था की मजबूत नींव ही भारतीय संस्कृति एक मजबूत पक्ष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री अयोध्या धाम ऐसा ही एक दिव्य तीर्थ क्षेत्र है जहां स्वयं भगवान राम ने धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि आज भी अयोध्या धाम का सात पुरियों में से पहले क्रम आता है। लोगों की श्रद्धा भावना देखते ही बनती है।
विज्ञापन

ऐसे अयोध्या धाम में देशभर से 1500 से अधिक श्रद्धालु आज एकत्रित हुए जहां एक ओर ये भक्तजन श्रीराम जन्म भूमि पर निर्मित हो रहे प्रभु राम के दिव्य मंदिर निर्माण का दर्शन लाभ प्राप्त करके कृतार्थ हो रहे हैं। वहीं अगले चार दिन तक यहां गीतामय राम और राममय गीता इस भाव से सत्संग का लाभ भी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद जी का सत्संग के साथ सेवा का विशेष भाव स्वरूप रहता ही है जिसके चलते जहां पहले से ही अनेक नगरों में गऊ सेवा, चिकित्सा सेवा एवं निशुल्क राशन सेवा चल रही है। इस अवसर पर प्रदीप मित्तल, भागीरथ पचेरीवाला व अरुण अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed