{"_id":"64dd193ce08b5be01e083364","slug":"independence-day-temple-flag-hosting-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-1218-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम धुन के साथ गूंजी राष्ट्र धुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम धुन के साथ गूंजी राष्ट्र धुन
Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामभक्ति में लीन रहने वाली अयोध्या 15 अगस्त को राष्ट्र भक्ति में भी लीन नजर आई। सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों तक आजादी के अमृत महोत्सव का उल्लास छलकता नजर आया। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर रामनगरी में रामधुन के साथ राष्ट्रधुन भी गूंज रही थी। मंदिरों में श्रीराम के साथ भारत माता की भी स्तुति की गई। श्रीरामजन्मभूमि समेत रामनगरी के हजारों मंदिरों में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया गया।
रामजन्मभूमि में मंदिर निर्माण में लगी संस्था एलएंडटी व टाटा के इंजीनियरों ने झंडारोहण किया। मणिरामदास की छावनी में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने झंडा फहराया। श्रीरामबल्लभाकुंज में अधिकारी राजकुमार दास ने ध्वज फहराया। यहां वैदिक छात्रों ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति की। संघ कार्यालय साकेत निलयम में क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल किशोर ने ध्वजारोहण किया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम में ध्वजारोहण किया, उन्होंने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश भी पोस्ट किया।