फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Illegal possession

शहर की 13 वक्फ संपत्तियों पर सौ लोगों का अवैध कब्जा

Tue, 13 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession
अयोध्या। शहर की वक्फ संपत्तियों पर कब्जेदारों की भरमार है। 13 वक्फ संपत्तियों पर 100 कब्जेदार चिह्नित किए गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट व वक्फ अधिकारी संतोष कुमार ने वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों से वक्फ संपत्तियों के बारे में सूचना मांगी थी। विभिन्न वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों ने रिपोर्ट सौंप दी है। इसकी जांच के बाद अब अवैध कब्जेदारों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

बहू बेगम, वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक, वक्फ मस्जिद टाटशाह मुसाफिर खाना, वक्फ नादिर हुसैन सुभाषनगर, वक्फ गुदड़ी मस्जिद सहित शहरी क्षेत्र की 13 वक्फ संपत्तियों की रिपोर्ट में अवैध कब्जों की भरमार है।
विज्ञापन

अब तक ऐसे लगभग 100 कब्जेदारों को चिह्निंत किया है। इनमें सर्वाधिक अवैध कब्जा बहू बेगम की जमीन पर पाया गया है। इनकी संख्या लगभग 70 है। इसी तरह वक्फ मस्जिद हसनरजा खां चौक में दो के साथ अन्य कब्जेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक 13 वक्फ संपत्तियों पर लगभग सौ लोग अवैध कब्जेदार पाए गए हैं।

सबसे अधिक अवैध कब्जेदार लगभग सत्तर की संख्या में बहू बेगम मकबरे में हैं। बताया कि इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर वक्फ बोर्ड को भेजी जा रही है। बोर्ड के आदेश के मुताबिक शीघ्र ही इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed