{"_id":"5f79ef748ebc3e74f325c97e","slug":"hospital-faizabad-news-lko543471260","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगने के बाद मासूम की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगने के बाद मासूम की बुखार से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुजागंज। रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हयातनगर गांव में पांच माह के एक बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। उसके परिवारीजनों का आरोप है कि शनिवार शाम एएनएम के टीका लगाने के बाद बच्चे को तेज बुखार आया और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हयात नगर निवासी झगरू के पांच माह के पुत्र सुजीत को शनिवार शाम गांव की एएनएम ने टीका लगाया था। रात में उसे तेज बुखार आ गया और रविवार की सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई।
परिवारीजनों का आरोप है कि एएनएम द्वारा गलत टीका लगा दिया गया, जिससे उनके बच्चे की मौत हो गई। परिवारीजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में एएनम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
वहीं एएनएम नीतू ने बताया कि पेंटा इंजेक्शन लगाया था जो काली खांसी व अन्य रोगों से बचाव का टीका होता है। जिसमें बच्चों को कभी-कभी बुखार भी आ जाता है जिसके लिए पैरासिटामाल टेबलेट दिया गया था। बुखार आने पर इसका एक चौथाई भाग बच्चे को खिलाना होता है। शुजागंज चौकी प्रभारी द्रिवेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।