{"_id":"640f73f1f7c5cb72fd093434","slug":"hookah-bar-was-running-under-the-guise-of-restaurant-owner-and-associate-arrested-faizabad-news-c-13-1-126523-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, मालिक व सहयोगी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, मालिक व सहयोगी गिरफ्तार
Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। देवकाली चौकी पुलिस ने शहर के एक रेस्टोरेंट में चल रहे हुक्का बार पर रविवार देर रात कार्रवाई की। पुलिस को मौके पर चार टेबल पर हुक्का लगा हुआ मिला। इसके साथ ही तंबाकू के पाउच व मीठा फ्लेवर भी बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के मालिक व उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मौके पर कुछ लोग इसका प्रयोग करते पाए गए। सभी बालिग थे, इसलिए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
गश्त के दौरान देवकाली चौकी प्रभारी सुनील यादव को वजीरगंज जप्ती इलाके में स्थित व्हाइट हाउस रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने रविवार देर रात रेस्टोरेंट पर छापा मारा।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के मालिक फैजान निवासी चेला छावनी वजीरगंज जप्ती व हुक्का परोसने वाले विवेक सोनकर निवासी वजीरगंज जप्ती कोतवाली नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि दोनों आरोपी के खिलाफ सिगरेट व तंबाकू उत्पाद वितरण विनियम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी होटल, रेस्टारेंट में बिना अनुुमति नशा परोसने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
खाने के बिल में जुड़ता था हुक्के का बिल
सूत्र बताते हैं कि रेस्टोरेंट में खाने के बिल के साथ ही हुक्के का बिल जुड़ा रहता था। हालांकि बिल में इसका जिक्र नहीं होता था। यह अवैध कारोबार कई महीनों से चल रहा था।
नशीला धुआं उड़ाने के शौकीन जिनमें विशेषकर युवा शामिल हैं, उनकी रेस्टारेंट में भीड़ दिखाई पड़ती थी। पुलिस के अनुसार यहां पर मैंगों, ऑरेंज समेत अन्य मीठे फलेवर के साथ तंबाकू भी परोसी जाती थी।
वर्ष 2018 में रिकाबगंज में पकड़ा गया था हुक्का बार
अभी तक छोटी-छोटी दुकानों पर पान, बीड़ी, सिगरेट मिलती थी लेकिन अब इसका बड़ा स्वरूप हुक्का बार के रूप में सामने आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि अयोध्या जनपद के कई छोटे रेस्टारेंट, होटल, ढाबों में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहे हैं। जिले में ऐसा ही एक मामला वर्ष 2018 में भी सामने आया था।
रिकाबगंज में एक जलपान की दुकान पर हुक्का बार चलने की सूचना पर तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने एक बैठक में ही मौजूद मजिस्ट्रेट के साथ आबकारी अधिकारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मौके पर जाकर कार्रवाई करते उसे सील कराने के निर्देश दिए थे। यही नहीं उन्होंने तत्कालीन कोतवाल नगर को फटकार भी लगाई थी।
जिले में किसी को नहीं मिला है लाइसेंस
प्रदेश में हुक्का बार पर रोक लगी है। हालांकि उच्चतम न्यायालय ने प्रदेश में लाइसेंस देने की अनुमति दी है लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी इस पर कोई पॉलिसी नहीं बनाई है। फिलहाल अभी पूरे जिले में लाइसेंस देने का अभी कोई प्रावधान नहीं है। किसी को भी हुक्का बार का लाइसेंस नहीं दिया गया है।
-अतुल चंद्र द्विवदी, जिला आबकारी अधिकारी