फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Holika Dahan will be held at 2195 places in the district

Ayodhya News: जिले में 2195 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 2195 places in the district
अयोध्या। अपनत्व का प्रदर्शन और एकता की डोर मजबूत करने वाले रंगों के पर्व होली का रंग अब चटक हो गया है। गली-मोहल्लों व गांवों में फगुवा गीत गाए जाने लगे हैं। फगुवारे ढोल मंजीरे पर प्रेम और विरह के गीत गा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, नगरों, बाजारों और गांवों में होलिका जलाने और रंग खेलने की तैयारियां हो रही हैं। जिले में कुल 2195 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी है। इसमें अयोध्या में 113, नगर कोतवाली क्षेत्र में 207, कैंट थाना क्षेत्र में 78 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पुलिस ने भी सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


जिले में 2195 पर वसंत पंचमी को ही होलिका की रेड़ गाड़ी गई है, मंगलवार को होलिका दहन का मुहूर्त है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। बच्चों और युवाओं की टोलियां लकड़ी तलाशने और उठवाकर लाने की तैयारी में जुटी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लड़के-लड़कियां ‘एक नंद के लाल खेलैं होरी...’ जैसे होली गीत गाते हुए होलिका में खर (तिलेठी) डालने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पं. देवनाथ बताते हैं कि कई स्थलों पर होलिका में भरभोलिए जलाने की भी परंपरा है। भरभोलिए गाय के गोबर से बने ऐसे उपले होते हैं, जिनके बीच में छेद होता है। इस छेद में मूंज की रस्सी डालकर माला बनाई जाती है। एक माला में सात भरभोलिए होते हैं।

होली में आग लगाने से पहले इस माला को भाइयों के सिर के ऊपर से सात बार घूमा कर फेंक दिया जाता है। रात को होलिका दहन के समय यह माला होलिका के साथ जला दी जाती है। इसका यह आशय है कि होली के साथ भाइयों पर लगी बुरी नजर भी जल जाए।

लकड़ियों व उपलों से बनी इस होली का दोपहर से ही विधिवत पूजन आरंभ हो जाता है। होलिका की आग में नई फसल की गेहूं की बालियों और चने के होले को भी भूना जाता है। इस दौरान ‘बरगदे कै लासा बंधवा पै...’ जैसे फूहड़ कबीरा भी गाया जाता है।


सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थानावार पीस कमेटियों की बैठक कर ली गई है। सभी होलिका दहन वाले स्थानों का थाना-चौकी पुलिस द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। सभी स्थानों पर एक-एक पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा। साथ ही थाना व चौकी प्रभारी भी गश्त कर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed