फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Holi hurdang from city to village

शहर से गांव तक होली का हुड़दंग

Sun, 12 Mar 2017 09:56 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Holi hurdang from city to village
गुजरने वाले लोगों को रंगों से सराबोर करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
यूपी में भाजपा की सबसे जीत का असर होली की हुड़दंग पर साफ दिख रहा है। एक दिन पहले की चौक में होलियारों की सेनाएं सज गईं। जगह-जगह टैंकर में रंग घोल रंग बरसने लगे। होली का जश्न और हुड़दंग रविवार को पूरे शबाब पर दिखा।
विज्ञापन


जिले के 2195 स्थानों पर रात 11 बजे से सोमवार की सुबह सवा सात बजे के बीच शुभ मुहूर्त में होने वाले होलिका दहन को लेकर उत्साह छाया रहा। जिला प्रशासन ने होली में चुनावी खुन्नस से माहौल न बिगड़े, इसके मद्देनजर चुनाव में मिले अर्धसैनिक बलों को थानेवार आंवटन कर सुरक्षा गश्त बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


बाजारों में अबीर-गुलाल, रंग-पिचकारी संग खाने-पीने के सामानों की खरीद के लिए दूसरी बेला में खासी भीड़ भी रही। चौक, चौराहों, प्रमुख सड़कों पर, जिधर देखिए होलियारों और हुड़दंगियों की टोली साइकिल, पैदल, बाइक और सवारी वाहनों पर बैठे लोगों पर रंग उलीचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह डीजे की धुन पर नाच-गाने का दौर तीन बजे तक चला। चौक में तिनदरा गेट पर रंग डालने वालों ने पानी का टैंकर खड़ा कर रखा था। यहां रंग उलीचे जाने से सड़क लाल हो गयी। रंगीन पानी मोती बाग ढलान की ओर बहना शुरू हो गया है।

नगर क्षेत्र में रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से लेकर चौक तक, नियावां, खवासपुरा, फतेहगंज, बेनीगंज,अमानीगंज, अयोध्या के रायगंज, रानीबाजार, शृंगार हाट सहित अयोध्या के तमाम मोहल्लों में पूरे उल्लास के साथ अबीर-गुलाल उड़ता रहा।

हुड़दंगियों से बचने के लिए लोग गलियों में भागते रहे। उधर सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। जिले में कुल 2195 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इसमें जुड़वा शहर के अयोध्या में 113, नगर कोतवाली में 207, कैंट थानाक्षेत्र  में 78 स्थान हैं। 


डीएम विवेक ने होली की बधाई देते हुए सभी से खुशहाली के बीच होली मनाने की अपील की है। कहा है कि ऐसा कोई काम न करें, जिससे किसी को ठेस पहुंचे या माहौल खराब हो। कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed