फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Holi-Diwali together

सड़क पर सैलाब, होली-दिवाली एक साथ

Sat, 11 Mar 2017 11:15 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 11 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Holi-Diwali together
सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में ढोल के धुन पर थिरकते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
मतगणना का रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आने के साथ ही शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल रहा। चौक-चौराहों पर रंग-अबीर उड़ने लगे। रामनगरी अयोध्या में तो उमंग से सरोबार हो उठी। जैसे-जैसे जीत का अंतर बढ़ता गया, सड़कों पर खुशी का इजहार करने सैलाब उमड़ने लगा। सबसे ज्यादा जोश युवाओं में रहा। शहर से लेकर देहात तक लोग जीत का जश्न देर शाम तक मनाते रहे। चौक-चौराहो, गली-चौबारों पर पटाखे फूटे तो मिठाइंया बांट कर लोग एक दूसरे का बधाइयां देने लगे। 
विज्ञापन


जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की निर्णायक बढ़त के कारण सपा, बसपा और कांग्रेस कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया। वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय उत्साह और उमंग में डूबा रहा। भाजपा कार्यालय समर्थकों से खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन


उत्साह से लबरेज हो लोग नरेंद्र मोदी और अमित शाह का जय जयकार कर रहे थे। अपराह्न एक बजते-बजते स्थितिया तकरीबन स्पष्ट हो चुकी है, इसलिए खुशी में झूम रहे भाजपाई एक दूसरे को मिठाई खिला बधाई दी। शहर के सिविल लाइंस, रिकाबगंज, फतेहगंज, नाका, चौक, आदि इलाकों में युवाओं की टोलिया ढोल नगाड़ों के साथ अबीर-गुलाल उड़ा खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मनगरी अयोध्या भाजपा का मजबूती के रूप में हुए उभार पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। सड़क से लेकर मठ और मंदिर तक यह उत्साह देखने को मिला। गोसाईगंज, बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बाजार और गांवों में भी कमोबेश ऐसा ही माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed