फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   High alert in Ramnagiri

रामनगरी में हाई अलर्ट

Sun, 23 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
High alert in Ramnagiri
भगवा वेष में आतंकी हमले की सूचना पर रविवार को रामनगरी में हाई अलर्ट घोषित कर होटलों-धर्मशालाओं को खंगाला गया। सार्वजनिक स्थलों पर जांच के साथ सभी को सचेत किया गया कि संदिग्ध भगवा वेषधारी दिखते ही पुलिस को तत्काल सूचना दें। सोमवार को होटलों-धर्मशालाओं समेत मठ-मंदिरों के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक बुलाई गई है, जिसमें सतर्कता की रणनीति समझाई जाएगी।
विज्ञापन


भगवा वेश धारी आतंकियों की ओर से सूबे में वारदात को अंजाम दिये जाने के खुफिया अलर्ट के बाद सुरक्षा को लेकर अतिसंवेदनशील रामनगरी में चौकसी रविवार को काफी सख्त कर दी गई है। बम खोजी व निरोधी दस्ते के साथ पुलिस व खुफिया दस्ता सघन जांच व तलाशी में जुट गया है। विवादित परिसर समेत सभी जोन में अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों की सूची में सुरक्षा को लेकर अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल विवादित परिसर की सुरक्षा की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


विवादित परिसर की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी कराई जा रही है और यलो जोन स्थित पुलिस बैरियरों व पिकेट को विशेष एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। खुफिया व पुलिस कर्मियों के साथ बम खोजी व निरोधी दस्ते ने रामनगरी स्थित होटल, लाज, धर्मशाला तथा सार्वजनिक स्थलों की सघन जांच व तलाशी ली। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अमला सतर्क है। मठ, मंदिरों व आश्रम के संचालकों को भी सचेत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed