{"_id":"656235ee3a3975e88a01341f","slug":"half-of-the-municipal-corporations-income-will-be-spent-on-the-development-of-wards-faizabad-news-c-97-1-ayo1005-6187-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वार्डों के विकास पर खर्च होगी नगर निगम की आधी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वार्डों के विकास पर खर्च होगी नगर निगम की आधी आय
Sat, 25 Nov 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम की आधी आय अब वार्डों के विकास पर खर्च होगी। इसकी वैधानिकता की जांच के बाद इसे जल्द लागू किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिया गया है। इसके साथ ही अन्य तमाम प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है।
बैठक की शुरुआत हंगामेदार रही। पार्षदों ने महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के समक्ष शिकायतों की झड़ी लगा दी। आरोप था कि जो भी प्रस्ताव दिए जाते हैं, वह बोर्ड में पास तो होते हैं, लेकिन फाइनल रिपोर्ट देकर लागू नहीं कराया जाता है। इसके अलावा विकास निधि, साफ-सफाई व्यवस्था व बोर्ड में पास होने वाले कार्यों को समयानुसार कराए जाने के मुद्दे सदन में गूंजने लगे।
इस दौरान नगर आयुक्त विशाल सिंह के फोन न उठाए जाने समेत अन्य तमाम मुद्दों पर नाराज होकर बड़ी देवकाली के पार्षद सर्वजीत कुमार, जय नारायण सिंह, हनुमान कुंड की अर्चना श्रीवास्तव, विक्रमादित्य नगर के प्रतिनिधि धर्मेंद्र, सीताकुंड के विनय कुमार जायसवाल ने धरना देना शुरू कर दिया। महापौर ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया और बोर्ड की कार्यवाही को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि उप सभापति फोन न उठने से नाराज थे, जिन्हें आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम की आधी निधि सभी 60 वार्डों के पार्षदों को वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इससे पार्षद अपने हिसाब से भी विकास कार्य करा सकेंगे। इसकी वैधानिकता को जांचते हुए लागू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सफाई, बिजली, निर्माण, बजट आदि को लेकर भी निर्णय हुए हैं, जिनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड में काफी अच्छे विचार सामने आए हैं। साफ-सफाई समेत तमाम विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा।