फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Grand start of Saryu Jayanti festival with Maha Aarti

महाआरती के साथ सरयू जयंती महोत्सव का भव्य आगाज

Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Grand start of Saryu Jayanti festival with Maha Aarti
अयोध्या। रामनगरी में तीन दिवसीय सरयू जयंती महोत्सव का रविवार को भव्य आगाज हुआ। सांसद लल्लू सिंह व श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने महाआरती कर सरयू जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

आंजनेय सेवा संस्थान के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरयू जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार को रामकथा व महाआरती के साथ हुआ।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आज राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या का पुरातन गौरव लौट रहा है। अयोध्या शीघ्र ही दुनिया की दिव्य भव्य नगरी बनकर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा का श्रीगणेश करते हुए जगतगुरु राम दिनेशाचार्य ने राम कथा का प्रवचन करते हुए माँ सरयू की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि माँ सरयू अयोध्या की पौराणिकता की गवाह है।

महोत्सव के संयोजक महंत शशिकांत दास ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव का समापन 14 जून को मां सरयू के जन्मोत्सव के आयोजन के साथ होगा ।
इस दिन मां सरयू की भव्य झांकी सजाई जाएगी व 5151 बत्तियों की महाआरती होगी। इस अवसर पर राज परिवार के सदस्य यतींद्र मोहन मिश्र, महंत मनीष दास, महंत गिरीश दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed