{"_id":"5d6bff6a8ebc3e93c4189aba","slug":"governor-will-take-administration-class-after-convocation-faizabad-news-lko4793122113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह के बाद प्रशासन की क्लास लेंगी राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह के बाद प्रशासन की क्लास लेंगी राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में चार सितंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहीं राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल दोपहर बाद प्रशासन की खबर लेंगी।
उनके कार्यालय ने पुलिस थाना, पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल के निरीक्षण के साथ मुख्यालय पर योजनाओं की समीक्षा करेंगी। यह पहला अवसर है जब निर्वाचित सरकार के बावजूद नवागत राज्यपाल सरकार के कामकाज के प्रति इतनी सक्रियता दिखाएंगी। डीएम व कप्तान तैयारियों की समीक्षा में जुट गए हैं।
गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं नवनियुक्त राज्यपाल आनंदी बेन पटेल खास तौर पर केंद्र सरकार की प्रमुख योजना व प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
इसमें खास तौर पर जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री शहरी व ग्रामीण आवास योजना व आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं। इसके लिए प्रशासन पूरी तैयारियों में जुट गया है।
जिलाधिकारी की ओर से समीक्षा संबंधी सभी विभागों को अपने डाटा लेकर उपस्थित होने के निर्देश जारी हो गए हैं। साथ ही राज्यपाल के औचक निरीक्षण को लेकर थाना, चौकी, आंगनबाड़ियाें, प्राथमिक विद्यालयों, जिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
एनडी विवि के 631 छात्र-छात्राओं को मिलेगी उपाधि, 23 को स्वर्ण पदक
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के 21वें दीक्षांत समारोह में विभन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा पूरी कर चुके 631 छात्र छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में कुल 23 स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे।
इसमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक 6, कुलपति स्वर्ण पदक 9 व विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक के रूप में 8 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किये जायेंगे। कुलाधिपति स्वर्ण पदक कुल 4 स्नातक के तथा परास्नातक व दपीएचडी के एक-एक विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। कुलपति स्वर्ण पदक में 7 स्नातक समेत पीएचडी व परास्नातक में एक-एक विद्यार्थियों को मिलेगा।
विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक स्नातक के 7 व पीएचडी के एक विद्यार्थी को प्रदान किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में स्नातक कृषि के मुख्य परिसर के 110, आजमगढ़ परिसर के 55, स्नातक उद्यान के 55, स्नातक मत्स्यकीय के 33, स्नातक पशुचिकित्सा एवं पशुपालन के 44, गृह विज्ञान के 39, स्नातक कृषि अभियंत्रण के 55, बीटेक कम्प्यूटर साइंस के 16 तथा बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 30 कुल 437 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि, परास्नातक कृषि के 136 व परास्नातक पशुचिकित्सा एवं पशुपालन के 16 तथा पीएचडी के कुल 42 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय में 21वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य परिसर को संजाने-संवारने का काम चल रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौर होंगे मुख्य अतिथि
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय 21वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौर होंगे।
4 सितंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में डॉ. राठौर दीक्षांत अभिभाषण देंगे। डॉ. लक्ष्मण वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय मौसम संस्था के स्थायी प्रतिनिधि के साथ इंटरगोवर्नमेंटल क्लाइमेट सर्विसेज के चेयरमैन हैं। वह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन आयोग के सदस्य भी हैं।
1980 में मेट्रोलॉजिस्ट के तौर पर उन्होंने अपना कॅरिअर शुरू किया था। भारत में मौसम आधारित कृषि सलाहकारी सेवा प्रारंभ करने में उनका विशेष योगदान है। डॉ. राठौर ने संयुक्त राष्ट्र में कृषि मौसम संस्था के कृषि मौसम आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।