फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Give 980 rupees... then the post mortem will happen

Ayodhya News: 980 रुपये दो... तब होगा पोस्टमार्टम

Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
विज्ञापन
Give 980 rupees... then the post mortem will happen
अयोध्या। यहां चीरघर में शव के पोस्टमार्टम के साथ पीड़ित परिजनों की संवेदनाओं का भी चीरहरण होता है। दुखी परिजनों से साफ कहा जाता है कि शव का पोस्टमार्टम कराना है तो सामान के लिए 980 रुपये दो।
विज्ञापन


मजबूर रोते-बिलखते परिवारीजन रकम निकाल कर पकड़ा देते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोग उधारी लेकर मांग पूरी करते हैं। चीरघर में सोमवार को एक ऐसा ही नजारा कैमरे में कैद हुआ। वहीं सीएमओ का साफ कहना है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पीएम किट मौजूद रहती है, पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


मंडल कारागार के पीछे जिले का एकमात्र चीरघर है। अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर चौकी क्षेत्र की रहने वाली ट्रेन दुर्घटना में मृत एक महिला के पोस्टमार्टम के लिए परिजन सोमवार को यहां पहुंचे थे। हादसे के बाद सभी दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीरघर के कर्मी पहुंचे तो सीधा प्रश्र हुआ, मृतक के परिजन कौन हैं? सामने आए तो एक सूची थमा दी, कहा पोस्टमार्टम कराना है तो यह सामान लाओ या फिर 980 रुपये जमा करो। पीड़ा से व्यथित परिजन सामान लाने कहां जाते, तो उन्होंने 980 रुपये पकड़ा दिए।

मृतका के परिजन प्रवीण दुबे ने बताया कि पहले तो नौ सामान की सूची थमाई गई। बाद में पैसा देने पर सारा काम हो गया। यही हाल कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के परिजनों के साथ भी हुआ। परिजन दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि सामान मौजूद न होने की बात कहकर सूची दी गई थी। सामान बाहर से लाकर दे दिया गया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया।

इन सामान की दी जाती है सूची
छह मीटर कपड़ा, पांच मीटर पन्नी, काला हिट स्प्रे, फार्मालीन एक लीटर, सैनिटाइजर, बॉडी स्प्रे, साबुन, अगरबत्ती, ब्लेड।

10 बजे से रहती है ड्यूटी, 12 बजे तक आते चिकित्सक
अपनों को खोने के सदमे के बाद परिजनों को घंटों चिकित्सक का इंतजार भी करना पड़ता है। पीएचसी पटरंगा में तैनात डॉ. वीरेंद्र कुमार की सोमवार को पोस्टमार्टम ड्यूटी थी। सुबह 10 बजे से ही शव लेकर चीरघर पहुंच गए थे, लेकिन चिकित्सक नदारद थे।

परिजनों ने सीएमओ से वार्ता की तो उन्होंने बीकापुर में तैनात डॉ. संत कुमार मौर्या को भेजा, जो कि चीरघर में दोपहर करीब 12 बजे तक पहुंचे। इस बीच परिजन घंटों बाहर खड़े इंतजार करते रहे।


पर्याप्त मात्रा में है पीएम किट, होगी कार्रवाई
पोस्टमार्टम के लिए समस्त आवश्यक सामान युक्त पीएम किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जो सामान मंगाने की बात कही जा रही है, इनमें से अधिकांश सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती है। यदि किसी कर्मचारी ने ऐसा किया है तो मामले की जांच कराकर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. अजय राजा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed