{"_id":"bffed70118624e0622393a1f0bfeaae2","slug":"girder-plated-after-block-the-rail-track-and-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक और रोड ब्लाक कर चढ़ाया गर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक और रोड ब्लाक कर चढ़ाया गर्डर
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ठेकेदार ने पांच गर्डरों को पुल पर चढ़ाने को करीब साढ़े चार घंटे का ब्लाक कंट्रोल से मंजूर कराया था। गर्डर चढ़ाने के लिए ब्लाक उस समय दिया गया, जब ट्रैक पर कोई यात्री और मालगाड़ी नहीं थी। रेलवे और सड़क मार्ग बंद रहने के दौरान रेलवे के कई अधिकारी, ट्रैक मैन और जवान मौजूद रहे।
सूत्रों के अनुसार ब्लॉक के दौरान लखनऊ से वाराणसी की ओर जाने वाली डाउन पैसेंजर और अप साइड की हावड़ा देहरादून ट्रेनों को क्रमश: फैजाबाद तथा अयोध्या में कुछ मिनटों के लिए रोकने की तैयारी थी, लेकिन करीब आधा घंटा लेट रहने से ट्रेनों को कहीं रोकने की नौबत नहीं आई।
पुल चालू होने पर लोगों को जाम से निजात मिलेगी, वहीं अंबेडकरनगर की ओर से चौक जाने वाले वाहनों और नगर निवासियों को खासी सहूलियतें मिलेंगी।
सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एके मिश्र ने बताया कि रेलवे ठेकेदार को लोहे का गर्डर चढ़ाने के लिए सुबह 08:10 बजे से 10:10 बजे तक, 11:10 से 11:50 तक और 13:40 बजे से 15:10 बजे तक ब्लाक मिला था। इन समयों में दोनों ओर से कोई टे्रन नहीं थी।
विज्ञापन
पैसेंजर और दून (14:55 व 14:40 बजे) गाडिय़ां लेट हो जाने से इन्हें रोकने की जरूरत नहीं पड़ी। ब्लाक के दौरान मौके पर स्टेशन अधीक्षक एके मिश्र, उप स्टेशन अधीक्षक एमएन मिश्र, यातायात निरीक्षक आरके उपाध्याय, सहायक अभियंता बनवारी लाल व दूसरे कई अधिकारी व रेलवे जवान मौजूद रहे।