फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Get tracing and check of passengers coming from outside - DM

बाहर से आने वाले यात्रियों की ट्रेसिंग व जांच कराएं-डीएम

Sat, 20 Mar 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Get tracing and check of passengers coming from outside - DM
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कोविड-19 के दृष्टिगत कोविड कंट्रोल रूम में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बचाव से संबंधित रणनीति बनाई व क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली आदि राज्यों से ट्रेन, बस व अन्य माध्यमों से जनपद में आने वाले सभी यात्रियों की ट्रेसिंग व कोविड-19 की जांच सुनिश्चित कराने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों की कोविड जांच कराने और कोविड-19 वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समितियों व डोर-टू-डोर सर्विलांस टीमों को पूर्व की भांति फिर क्रियाशील कर कोविड के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी कोविड जांच सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच को बढ़ाया जाय और गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को विशेष रूप से जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण/बचाव के लिए जनपद में जन जागरूकता लाए जाने पर विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेते हुए लोगों को सावधानी बरतने, संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अपनाने व लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक करने का कार्य किया जाय।
उन्होंने विभिन्न बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने व मास्क लगाने की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने के लिए एडीएम नगर को कोतवाली नगर, अयोध्या, कैंट, गोसाईगंज व रुदौली आदि से संबंधित थानों के एसएचओ के साथ बैठक करने के भी निर्देश दिए।
वहीं, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने व बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने घर पर उपचार ले रहे कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से मेडिसिन किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, नियमित उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उनकी भी जांच कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह, राजर्षि दशरथ स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed