फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gangwar episode began testifying in court

कचहरी गैंगवार प्रकरण में गवाही शुरू

Mon, 10 Aug 2015 10:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
अब इसमें अगली पेशी 25 अगस्त नियत की गई है। इस दौरान कचहरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडीजीसी साहिर नईम सफवी ने बताया कि सोमवार को कचहरी गैंगवार मामले की पेशी थी।
विज्ञापन


इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट की अदालत में हो रही है। मुकदमे के वादी यशभद्र सिंह व मोनू को गवाही के लिए तलब किया गया था। वह अदालत में आए और एडीजीसी ने उनका बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन


फिर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कुछ बिंदुओं पर जिरह भी की। घटना बीते साल 9 जुलाई की है। राम कुमार हत्याकांड में जिलाजज की अदालत में पेशी से वापस लौटते समय कमिश्नर आवास के समीप कचहरी के गेट पर मोनू सिंह पर जान लेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मोनू, रामकुमार व अधिवक्ता ऋषिदेव मिश्र घायल हो गए थे। जबकि साधु वेशधारी शाहिल की मौत हो गई थी। आरोपी जैनेंद्र शर्मा को भागते समय वकीलों ने पकड़ लिया था।


इसकी रिपोर्ट मोनू सिंह की तहरीर पर विनोद कुमार सिंह, कमलादेवी, राजेन्द्र मिश्र व जैनेंद्र शर्मा के खिलाफ जानलेवा हमला समेत धाराओं में दर्ज हुई थी। राजेंद्र जमानत पर छूट चुका है। जबकि जैनेंद्र घटना के समय से जेल में है। अन्य दोनों आरोपियों के खिलाफ अभी विवेचना प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed