फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ganga jal kalash

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा 108 कलश गंगाजल

Mon, 19 Jun 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 19 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
ganga jal kalash
अयोध्या। दिल्ली की सामाजिक संस्था इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने 108 कलश गंगाजल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा। हरिद्वार के पवित्र हर की पैड़ी के ब्रह्मकुंड का गंगा जल रामलला को समर्पित करने सोमवार को संस्था के सदस्य पहुंचे थे। राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल जी को यह जल कलश सौंपे।
विज्ञापन

गोपाल जी के अनुसार, 108 कलश गंगाजल प्राप्त हुआ है जिसे राम जन्मभूमि परिसर में स्थित सीता कूप में समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा भगवान रामलला के निर्माणाधीन मंदिर के चारों तरफ गंगाजल का छिड़काव होगा और गर्भगृह में भी पवित्र गंगाजल का छिड़काव किया जाएगा। इंद्रप्रस्थ संजीवनी के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा 18 जून को एक टोली दिल्ली के हरिद्वार से गंगाजल लेकर अयोध्या निकली थी जो 19 जून को अयोध्या पहुंची है। सदस्यों ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 108 कलश हरिद्वार के पवित्र गंगा नदी के जल को समर्पित किए हैं और निर्माणाधीन मंदिर का दर्शन भगवान रामलला से आशीर्वाद प्राप्त किया है।
विज्ञापन


सरयू तट पर चला स्वच्छता अभियान

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर की सेवा विभाग इकाई द्वारा सोमवार सुबह सरयू तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता कार्य को देखकर घाट पर मौजूद नाविक और पुजारी भी स्वच्छता कार्यक्रम में हाथ बंटाते हुए दिखे। महानगर सेवा प्रमुख बालेंद्र ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान नियमित रूप से सेवा कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किया जाता रहेगा। सोमवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मनोज जी के देखरेख में हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक प्रो. विक्रम प्रसाद पांडेय, सह महानगर कार्यवाह राहुल सिंह, कार्यवाह सूरज, नगर कार्यवाह रणजीत, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed