फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Free locker facility started for Ram devotees

रामभक्तों के लिए शुरू हुई मुफ्त लॉकर सुविधा

Sun, 04 Jul 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Free locker facility started for Ram devotees
अयोध्या। रामलला के दर्शनार्थियों को अब मुफ्त लॉकर सुविधा प्राप्त हो सकेगी। रामजन्मभूमि से सटे अमावां राममंदिर में पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की ओर से 200 लॉकर की स्थापना कराई गई है।
विज्ञापन

जिसका रविवार को विधिविधान पूर्वक पूजन-अर्चन करने के बाद शुभारंभ किया गया। रामलला के दर्शनार्थी आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क इस लॉकर में बेफिक्र होकर अपना सामान जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

अभी तक रामभक्तों को रामलला के दर्शन के दौरान अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते थे। अयोध्या में रामलला के दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अमांवा राम मंदिर परिसर में मुफ्त लॉकर की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इस सुविधा की शुरुआत केवल 200 लॉकर से हुई जो जरूरत के हिसाब से बढ़ाई जाती रहेगी। लॉकर सुविधा की शुरूआत बिहार के लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा व एसएसपी अयोध्या शैलेश कुमार पांडेय ने पूजा-अर्चन करने के बाद फीता काटकर की।
इस मौके पर जस्टिस श्याम किशोर शर्मा ने कहा कि अमावां राममंदिर का सेवा कार्य सराहनीय है। सेवा कार्य को धर्म से जोड़ने का आचार्य किशोर कुणाल की मुहिम प्रशंसनीय है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि अमावां मंदिर जिस तरह से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है, उस पर हमें गर्व है। मुफ्त लॉकर सुविधा देने का कदम श्रद्धालुओं और पुलिस के लिए राहत भरा कदम है।
इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सामान की सुरक्षा में पुलिस को सहयोग मिलेगा। मंगल भवन के महंत कृपालुरामभूषण दास ने इस सेवा कार्य की तारीफ की और कहा कि रामभक्तों की सेेवा भी एक धर्म है।
अमावां मंदिर पहले से ही रामभक्तों को निशुल्क भोजन दे रहा है अब लॉकर सुविधा भी देना सराहनीय कार्य है। अमावां मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य सायण कुणाल ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल के निर्देशन में निरंतर सामाजिक कार्य किया जा रहा है।
राम रसोई के बाद निशुल्क लॉकर सुविधा इसका प्रमाण है। साथ ही लॉकडाउन के दौरान राम रसाई की ओर से करीब डेढ़ लाख लंच पैकेट का भी वितरण किया गया था। इस दौरान सीओ अयोध्या राजेश राय, कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह भी मौजूद रहे।
सायल कुणाल ने बताया कि अमांवा राममंदिर में जल्द ही रामायण रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना होने जा रही है। इस कार्य के लिए आचार्य किशोर कुणाल के माध्यम से ज.गु.रामभद्राचार्य से एक टीम मुलाकात कर योजना को मूर्तरूप देने में जुटी हुई है।

बताया कि महावीर मंदिर पटना और अमावां मंदिर के प्रयासों से रामायण के प्रचार प्रसार के लिए ‘रामायण रिसर्च इंस्टीट्यूट’ की स्थापना होने जा रही है। यह राम और रामायण पर शोध का अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed