{"_id":"617c4b0d6bfb9622f165b5d8","slug":"four-miscreants-shot-in-the-leg-in-police-encounter-six-arrested-faizabad-news-lko602356620","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाशों के पैर में लगी गोली, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाशों के पैर में लगी गोली, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या। थाना गोसाईगंज पुलिस और स्वॉट टीम की शुक्रवार सुबह बदमाशों से हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों के पैर में गोली लगी। इन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान पुलिस ने कुछ छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार तमंचे, 12 कारतूस व तीन बाइक बरामद हुईं हैं। पकड़े गए सभी बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
इन सभी के खिलाफ अयोध्या, गोंडा, बहराइच, संत कबीरनगर व प्रयागराज में कई केस दर्ज हैं। जिसमें वह जेल भी जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार यह अंतर जनपदीय गिरोह है। जो लूट, चोरी, टप्पेबाजी, छिनैती जैसे अपराध करता था।
विज्ञापन
इनके पकड़े जाने से जनपद में हुई दो घटनाओं का भी पर्दाफाश हुआ। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि जिले में गैर जनपद के बदमाशों द्वारा आपराधिक वारदातें करने की बात सामने आ रही थी।
इनको पकड़ने के लिए स्वॉट टीम के साथ कई थानों की पुलिस को लगाया गया था। मुखबिर ने गुरुवार देर रात सूचना दी कि कुछ बदमाश बाइक पर सवार होकर आपराधिक घटना करने के लिए गोसाईगंज इलाके में घूम रहे हैं।
सूचना के आधार पर गोसाईगंज थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्र, स्वॉट टीम प्रभारी रतन कुमार शर्मा व उनकी टीम ने घेराबंदी शुरू की। टीम को शुुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे बदमाशों के थाना गोसाईगंज के बेनिया रजपलिया मार्ग पर स्थित मदरहा जंगल में होने की सूचना मिली।
पुलिस टीम वहां पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने करीब आठ राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस की फायरिंग में चार बदमाशों के पैर में गोली लगी। मौके पर इनके साथ कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान संतोष बरवार निवासी दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा, विक्रम उर्फ मनोज बरवार व रोहित बरवार निवासी रामगढ़वा थाना धानेपुर जनपद गोंडा, बैजनाथ निवासी डोभीया थाना धानेपुर जनपद गोंडा घायल हुए।
इसके पकड़े गए अन्य दो बदमाश की पहचान ललित कुमार बरवार व मनीराम दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा के रूप में हुई। इनके पास से चार तमंचे, 12 कारतूस व तीन बाइक बरामद हुई।
बताया कि आरोपी पूर्व में भी जनपद गोंडा, बहराइच, गोरखपुर व प्रयागराज से आपराधिक मामलों में जेल जा चुके है। यह एक अंतरजनपदीय गिरोह है। जो प्रदेश के कई जिलों में वारदात करता था।
इनके पकड़े जाने से कोतवाली अयोध्या व गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई दो वारदातों का खुलासा भी हुआ। बताया कि पकड़े गए आरोपी संतोष बरवार के खिलाफ गोंडा, लखनऊ व अयोध्या में पांच, विक्रम के खिलाफ गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर, बलरामपुर, बहराइच में छह, रोहित के खिलाफ गोंडा में, बैजनाथ के खिलाफ गोंडा व संतकबीरनगर में, मनीराम के खिलाफ गोंडा, अयोध्या में सात केस दर्ज हैं, इसके अलावा इसके खिलाफ गोंडा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।