फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fog blankets the sky from city to village

Ayodhya News: शहर से गांव तक आसमान में कोहरे की चादर

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fog blankets the sky from city to village
अयोध्या। शहर से गांव तक गुरुवार की सुबह आसमान में कोहरे की चादर छा गई। हाइवे पर विजिबिलिटी लगभग 20 मीटर तक रही, इसके चलते वाहन दिन में लाइट जलाकर रेंगते आगे बढ़ रहे थे। घने कोहरे के बावजूद अधिकतम तापमान औसत से कम लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। वहीं, इसका असर रोडवेज की बसों पर भी पड़ा है। रेलवे में डायवर्जन के चलते नाममात्र ट्रेनें ही चल रही हैं, जो चल रही हैं वह तीन से चार घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन

दो दिन से कोहरा गिर रहा है। बुधवार की देर रात से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया। गुरुवार सुबह शहर से गांव तक इसकी चादर फैली थी। खेत की हरियाली और हाइवे पर रास्ता दिखाई नहीं पड़ रहा था। विजिबिलिटी कम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। स्कूली बच्चे कोहरे के बीच स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं की फसल के लिए कोहरे और ठंड की दरकार है। कई दिन से इसका इंतजार था। किसान कहते हैं अब तक केवल एक-दो दिन हल्का कोहरा पड़ा था। कोहरा गिरा तो किसान खुश हो गए। कोहरा सुबह 11 बजे कम हुआ। किसान राम प्रताप व राम नरायन ने कहा कि यह गेहूं की फसल के लिए संजीवनी है। थोड़ी सर्दी बढ़ जाती, कोहरा लगातार गिरता तो फसल को खूब लाभ होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के बावजूद ठंड औसत से कम रही। हालांकि अधिकतम तापमान में कमी आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.5 दर्ज हुआ जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी आगे भी कोहरा छाया रहेगा, ठंड में भी इजाफा होगा।

सुबह 11 बजे के बाद डिपो से निकली बसें
सुबह करीब 11 बजे कोहरा छटा, जिसके बाद रोडवेज की बसें डिपो से बाहर निकलीं। देर रात में भी घने कोहरे के चलते अन्य डिपो की चार बसों को अयोध्या डिपो में रोका गया। अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि सभी चालक व परिचालकों को निर्देश दिया गया है कि रास्ते में कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य होने पर बसों को होटल, धर्मशाला, पुलिस बूथ के पास सुरक्षित स्थानों पर खड़ी कर दें। विजिबिलिटी बढ़ने पर ही बसों को चलाएं। बताया कि कोहरे के चलते बाहर से आने वाली बसों को डिपो में राेका जा रहा है। डिपो से दिन की बसों को संचालित किया जा रहा है। अयोध्या से देर रात संचालित होने वाली बस सेवा नहीं है। वहीं, इसका असर रेलवे पर भी पड़ा है। हालांकि डायवर्जन के चलते इस रूट से इक्का-दुक्का ट्रेनें ही चल रही हैं। गुरुवार को कैफियत एक्सप्रेस चार तो साबरमती एक्सप्रेस भी तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed