फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fog and can not find relief from melting

कोहरे और गलन से ठिठुरे लोग, बढ़ी परेशानी

Mon, 14 Dec 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ों की बर्फबारी, पछुआ हवा व गिरते कोहरे से मैदानी इलाकों में गलन और बढ़ गई है। पछुआ हवा चली तो आमजन के साथ बेजुबानों की मुश्किलें और बढ़ गईं। सुबह और दोपहर का पारा लुढ़क गया।
विज्ञापन


कोहरा और हवा का रुख नहीं बदला तो अगले दो-तीन दिनों में गलन व ठंड में और इजाफा होगा। नगर निकायों और तहसील प्रशासन की ओर से कहीं भी अलाव नहीं जले हैं।

गरीबों, बेसहारों के बीच कंबल वितरण भी नहीं हुआ है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर बैठे यात्री ठंड से कांपते रहे। सूर्य की रोशनी मद्धिम रहने से हर किसी की दिक्कतें और बढ़ गईं। स्कूल जाते बच्चे ठंड से सिकुड़े रहे।
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि विवि. कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने भी अगले कुछ दिनों में ठंड और गलन के और बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, कोहरा हल्का जरूर हुआ है, लेकिन पहाड़ों पर होती बर्फबारी से पछुआ हवा मैदानों तक पहुंच रही है। ऐसे में गलन बढ़नी ही है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


सुबह का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच पर पहुंच गया है। आर्द्रता सौ फीसदी हो गई है। अगले कुछ दिनों में गलन और बढ़ सकती है। कहा, मौसम के और करवट लेने और पारा लुढ़कने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed