{"_id":"58bc40d14f1c1b9069e7e7fe","slug":"five-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
amar ujala
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में गुलाब बाड़ी मैदान में रैली करने आये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक के प्रकरण में एक चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जिम्मेदार सीओ ट्रैफिक समेत तीन पुलिस अफसरों व होमगार्ड जवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। सुरक्षा में लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री ने मंच से नाराजगी जताई थी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 24 फरवरी को फैजाबाद शहर के गुलाब बाड़ी मैदान में रैली करने आए थे। हेलीपैड बगल स्थित फार्ब्स इंटर कॉलेज के मैदान में बनाया गया था। अति विशिष्ट सुरक्षा कवच होने के बावजूद सुरक्षा में लापरवाही का आलम यह था कि कार्यकर्ताओं की भीड़ हेलीपैड तक पहुंच गई थी। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने भीड़ को किनारे कर दिया था।
फार्ब्स इंटर कालेज मैदान स्थित हेलीपैड से गुलाब बाड़ी मैदान को रवाना मुख्यमंत्री का काफिला रास्ते में भीड़ के बीच फंस गया था। मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुरक्षा में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद भी कार्यक्रम खत्म होते ही मुख्यमंत्री रवाना हुए तो भीड़ ने जिला पुलिस की ओर से लगवाए गए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर को तोड़ दिया और धक्का-मुक्की की। इससे कई लोग गिरकर चोटिल हुए।
विज्ञापन
मामले में डीएम ने एसएसपी व सीआरओ से अतिशीघ्र जांच कर तैनात मजिस्ट्रेटों व पुलिस अफसरों की लापरवाही पर रिपोर्ट मांगी थी। एसएसपी की ओर से एसपी सुरक्षा और एसपी सिटी के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित कर रिपोर्ट मांगी थी। एसपी सुरक्षा की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट में सीओ ट्रैफिक समेत 14 पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया गया। इसके बाद एसपी सिटी से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की गई।
रविवार को एसएसपी अनंतदेव ने बताया कि 24 फरवरी को गुलाबबाड़ी मैदान में आयोजित जनसभा में जाने के दौरान भीड़ मुख्यमंत्री फ्लीट के पास पहुंच गई थी। लापरवाही मिलने पर चौकी इंचार्ज अलीगढ़ उपनिरीक्षक अजेन्द्र प्रताप सिंह तथा आरक्षी रविकांत रावत, बृजेश सिंह, योगेन्द्र पवार व संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी यातायात विक्रम सिंह, निरीक्षक लालता प्रसाद शाहू व उपनिरीक्षक यातायात इंद्रजीत यादव के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया गया है।