फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five miscreants, including the kingpin of the gang stealing passengers' belongings, arrested

यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच बदमाश गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants, including the kingpin of the gang stealing passengers' belongings, arrested
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने रोडवेज बसों में यात्री बनकर रैकी कर उसमें बैठे अन्य यात्रियों के बैग को काटकर उसमे रखी नकदी, जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना सरगना दिनेश राजपूत फिरोजाबाद जनपद के संतनगर थाना लैन पार्क का निवासी है, जबकि अन्य एटा व अलीगढ़ के रहने वाले हैं। इन सभी के खिलाफ अयोध्या में कई केस दर्ज हैं। इनके पास से चाकू, ब्लेड के साथ 49 हजार 600 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन

सीओ सिटी पलाश बंसल ने बताया कि बसों में यात्रियों का सामान चोरी करने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। गिरोह को पकड़ने के लिए कोतवाली नगर प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मंगलवार सुबह बस स्टैंड के पास से गिरोह के सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान दिनेश राजपूत निवासी संतनगर थाना लैन पार्क फिरोजाबाद, यशपाल निवासी बड़ागांव थाना पिलुआ जनपद एटा, पुष्पेंद्र कुमार निवासी अकराबाद थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़, शशि कपूर निवासी दीनावली थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ व हाकिम सिंह निवासी मालवीय नगर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई।
सीओ के अनुसार आरोपियों ने कबूल किया कि वह रोडवेज बसों में यात्री बनकर रैकी कर उसमें बैठे अन्य यात्रियों के बैग को काटकर उसमें रखी नकदी, जेवर व अन्य कीमती सामान चुराकर रास्ते में उतर जाते थे।

बताया कि इस गिरोह ने अयोध्या समेत आसपास के जनपदों में कई घटनाएं की है। इनकी गिरफ्तारी से कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 820/21 धारा 379/411 व 814/21 धारा 379/411 से संबंधित चोरी गया माल बरामद हुआ है। बताया कि आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी है। इन पर आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed