फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five days later, the bank opened, crowd

पांच दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

Wed, 01 Mar 2017 11:02 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 01 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Five days later, the bank opened, crowd
बुधवार को सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पैसे की निकासी लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन बंदी के बाद छठे दिन बैंक खुले तो सुबह से ही बैंक शाखाओं में ग्राहकों भी भीड़ अपने-अपने काम के लिए जमा हो गई। हाल यह रहा कि कहीं-कहीं पर तो कतार में ग्राहकों को लगना पड़ा। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों को उम्मीद थी कि छठे दिन एटीएम की सेवा ठीक से बहाल हो जाएगी लेकिन जमीनी हकीकत यह रही कि कहीं पर रुपयों से खाली रहे एटीएम तो कहीं पर एटीएम खराब होने की सूचना देते रहे। तमाम ग्राहकों को एटीएम आने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


24 फरवरी को महाशिवरात्रि, 25 को माह के दूसरे शनिवार, 26 को रविवार, 27 को मतदान तथा 28 को बैंक कर्मियों के हड़ताल के कारण बैंक बंद रहे। इन पांच दिनों में ग्राहकों वित्तीय कठिनाइयों के साथ ही व्यावसायिक परेशानियों से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


छठे दिन बुधवार को जब बैंकों की शाखाएं खुलीं तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाल यह रहा कि कुछ शाखाओं में ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। सिविल लाइंस, रिकाबगंज, मोदहा, रीडगंज, चौक, देवकाली, साहबगंज, सआदतगंज, नियांवा आदि क्षेत्रों में स्थित बैकों में जबरदस्त दबाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोसाईगंज, बीकापुर, मिल्कीपुर, कुमारगंज, पूरा बाजार, मया बाजार, तारुन, नंसा, जानाबाजार, चौरेबाजार, मसौधा, हैरिंग्टनगंज, सोहावल, रुदौली, मवई, बाबा बाजार, अमानीगंज, सुचितागंज आदि बाजारों में स्थित बैंकों की शाखाओं में भी कमोबेश ऐसा ही दबाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed