फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Exam

अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षाएं शुरू

Wed, 18 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Exam
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि एलएलबी त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय सेमेस्टर परीक्षा दो पालियों में कई जनपदों के 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रथम पाली में त्रिवर्षीय एलएलबी के द्वितीय एवं षष्ठम तथा पंचवर्षीय एलएलबी द्वितीय, षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में एलएलबी त्रिवर्षीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र एवं पंचवर्षीय सेमेस्टर के चतुर्थ, अष्टम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

यह परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित साकेत कॉलेज, अयोध्या, केएनआई, सुल्तानपुर, पीबी प्रतापगढ़, एलबीएस गोंडा, किसान पीजी कॉलेज बहराइच, अंबेडकरनगर, बाराबंकी के परीक्षा केंद्र पर हुई। परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तीन सचल दल नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed