फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Exam

हाईटेक कंट्रोल रूम से अबकी परीक्षा पर रहेगी नजर

Thu, 09 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Exam
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की निगरानी इस बार कंट्रोल रूम से हो सकेगी। इसके लिए केंद्रों को सीसीटीवी, राउटर के साथ 4-जी इंटरनेट नेटवर्क आदि से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी 14 जनवरी तक केंद्रों की लाइव टेस्टिंग करने का दावा कर रहे हैं। साथ 12 सेक्टरों में नकलमुक्त परीक्षा के लिए निगरानी की रणनीति बनाई गई है। हालांकि केंद्रों की निगरानी के लिए मॉनीटरिंग सेल नहीं बन सका है, जिससे इन केंद्रों के संसाधनों की टेस्टिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में मॉनीटरिंग सेल की स्थापना की जाएगी। यह आधुनिक कंट्रोल रूम होगा, जहां से हर परीक्षा केंद्र की गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरों और राउटर के जरिए मॉनीटरिंग सेल में बैठकर ऑनलाइन देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉनीटरिंग सेल को हर तरह से हाईटेक बनाने की कोशिश हो रही है। किसी तरह की कोई दिक्कत न आने पाए, इसके लिए मॉनीटरिंग सेल को करीब 12 यूनिटों में बांटा जाएगा। प्रति दस सेंटर पर एक कंप्यूटर से निगरानी की जाएगी। हर यूनिट को मॉनीटरिंग सेल में एलईडी से कनेक्ट किया जाएगा। ऐसा होने से किसी भी परीक्षा केंद्र के किसी भी कक्ष की गतिविधियों को आसानी से देखा जा सकेगा। मॉनीटरिंग सेल में दोनों पालियों की परीक्षा के लिए हर यूनिट पर अलग-अलग कर्मचारी की तैनाती होगी।
आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार बनाए गए 124 परीक्षा केंद्रों को जरूरी संसाधनों से लैस करने का दावा किया जा रहा है। इस बार इन केंद्रों पर 83,334 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिनकी निगरानी के लिए तमाम हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। मेन गेट से ही परीक्षार्थी सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे। परीक्षा वाले कक्षों में दोनों साइड वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। परीक्षा केंद्रों में राउटर के साथ ही हाईस्पीड ब्राडबैंड की व्यवस्था का दावा किया जा रहा है। लेकिन कई केंद्र ग्रामीणांचल में स्थित हैं, नेटवर्क यहां कितना काम करता है, यह मॉनीटरिंग सेल के शुरू होने से ही पता चलेगा।

जीआईसी में मॉनीटरिंग सेल की स्थापना शुरू
बोर्ड परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए जीआईसी में मॉनीटरिंग सेल की स्थापना शुरू हो गई है। पटल प्रभारी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए 14 कंप्यूटर की डिमांड की गई थी, जिसमें से दस कंप्यूटर आ चुके हैं। इन्हें इंस्टॉल किया जा रहा है। इसके बाद वेबकास्टिंग के जरिए केंद्रों को इससे कनेक्ट किया जाएगा। प्रत्येक कंप्यूटर पर एक-एक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। अधिकारी भी लगातार इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। बताया कि 12 जनवरी तक मॉनीटरिंग सेल एक्टिव हो जाएगा। 14 जनवरी तक सभी केंद्रों पर संसाधनों की ऑनलाइन टेस्टिंग की जाएगी। खामियां मिलने पर संबंधित केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed