फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Enthusiastic teenagers got anti-corona vaccine

उत्साह से लबरेज किशोरों ने लगवाया कोरोना रोधी टीका

Tue, 04 Jan 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Enthusiastic teenagers got anti-corona vaccine
अयोध्या। जिले के 22 अस्पतालों में सोमवार से 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोरों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हुआ। केंद्रों पर टीका लगवाने पहुंचे किशोर उत्साह से लबरेज दिखे।
विज्ञापन

पहले दिन जिले भर में 791 किशोरों ने टीका लगवाया। टीके के बाद स्वयं को सुरक्षित महसूस किया और सरकार को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। सभी केंद्रों पर देर शाम तक टीकाकरण सकुशल संपन्न हुआ। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हो रहे टीकाकरण के अगले चरण की सोमवार से शुरुआत हुई। अब 15 से 18 वर्ष आयु के 1,73,305 किशोरों को टीके की खुराक देकर सुरक्षित करने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें कोवाक्सीन की खुराक देने के निर्णय के बाद जिले के 22 अस्पतालों में इसके लिए अलग से सत्र आयोजित किए गए। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, 100 बेड के चिकित्सालय कुमारगंज के अलावा 13 सीएचसी, तीन पीएचसी व दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार सुबह 10 बजे से पहले से पंजीकरण कराए किशोर पहुंचे और उत्साह के साथ टीका लगवाया।
पहले से स्लॉट बुक किए हुए किशोरों को टीका तो लगा ही, बगैर पंजीकरण वालों का भी मौके पर पंजीकरण करके टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद उन्हें आधा घंटे तक निगरानी कक्ष में बैठाया गया।
जहां से उन्हें जरूरी जानकारियां देकर घर भेजा गया। सभी केंद्रों पर देर शाम तक टीकाकरण चलता रहा। अधिकारियों ने भी टीकाकरण सत्रों का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि पहले दिन सभी केंद्रों पर किशोरों का टीकाकरण सकुशल संपन्न हुआ है। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी रुदौली में 38 किशोरों ने टीका लगवाया।
अधीक्षक पीके गुप्त ने बताया कि पंजीकरण कराए हुए 50 किशोरों में से 36 और बिना पंजीकरण कराए दो किशोरों ने टीका लगवाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव ने टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया।
मया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी मया बाजार में 948 लोगों का टीकाकरण किया गया। बीपीएम सरवत रसूल ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के 917 व 15 से 18 के बीच के 35 किशोरों को टीका लगाया गया।
जिला महिला अस्पताल पर सोमवार को दो सत्र आयोजित किए गए। यहां 300 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। किशोरों के बूथ पर अधिक उत्साह दिखा। शाम तक चले टीकाकरण में यहां 110 किशोरों ने टीका लगवाया।
सीएचसी तारुन में 22 व हैदरगंज में 18 किशोरों ने पहुंचकर टीके की खुराक ली। इस दौरान किशोर काफी उत्साहित दिखे। टीकाकरण में डॉ. राकेश शर्मा, बीना, संगम, अमिता सिंह ने सहयोग किया।
सीएचसी सोहावल में चलाए गए विशेष सत्र पर महज 14 किशोर पहुंचे, जिन्हें टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सही जानकारी न होने के कारण पहले दिन कम संख्या में लाभार्थी पहुंचे।
कोरोना के मामले बढ़ने से हमें भी डर लग रहा था। जैसे ही मौका मिला, हमने रजिस्ट्रेशन कराया और टीका लगवा लिया। काफी अच्छा महसूस हो रहा है। -नायला तबस्सुम, हसनू कटरा
सरकार ने जैसे ही ऐलान किया, हमने तुरंत पंजीकरण कराया और वैक्सीन लगवाया। कोरोना बढ़ रहा है, हम एहतियात भी बरतेंगे, लेकिन आत्मबल मजबूत हुआ है। -ऋषभ सिंघल, वजीरगंज

संक्रमण बढ़ रहा है, समाचार देखकर डर लग रहा था। अब इतना विश्वास है कि कोरोना से हम सुरक्षित हैं। हर किसी को मौका मिलते ही टीका लगवाना चाहिए। -शिवांगी मिश्रा, सहादतगंज
हमें टीका लगवाने का इंतजार था। सरकार ने जैसे ही मौका दिया हमने टीका लगवा लिया। अब खतरा नहीं महसूस हो रहा है।-प्रगति चंदानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed