फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Enrollment will be done amidst tight security arrangements

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होंगे नामांकन

Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Enrollment will be done amidst tight security arrangements
अयोध्या। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच नामांकन प्रक्रिया पहली फरवरी से शुरू होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सख्त सुरक्षा घेरे में शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए खाका तैयार किया गया है। शनिवार को प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग कराने से लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने सहित अन्य तैयारियां पूरी की गईं। रविवार को ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के मुताबिक अयोध्या के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों रुदौली, मिल्कीपुर (अजा), बीकापुर, अयोध्या व गोसाईगंज में चुनाव पांचवें चरण में होगा। निर्वाचन की अधिसूचना पहली फरवरी को जारी की जाएगी। प्रत्याशियों के नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि आठ फरवरी, नाम निर्देशों की जांच के लिए नौ फरवरी, नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी तय की गई है। 27 फरवरी को मतदान व दस मार्च को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। पहली फरवरी से शुरू हो रहे नामांकन को लेकर सभी कवायदें तेजी से चल रही हैं। एक दिन पूर्व ही जिलाधिकारी ने प्रत्याशियों के नामांकन, नाम निर्देशन की जांच, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन के कार्य के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अफसर नामित किया है। नामांकन के लिए पांच कक्ष आवंटित किए गए हैं। इनमें न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, एसडीएम सदर कोर्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुदौली विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अफसर उप जिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल कुमार यादव न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अफसर उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर दिग्विजय प्रताप सिंह न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व परिसर में, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अफसर उप जिलाधिकारी सोहावल अनुराग प्रसाद न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी परिसर में, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अफसर उप जिलाधिकारी अयोध्या राम कुमार शुक्ला न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर परिसर में व गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अफसर उप जिलाधिकारी बीकापुर संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कराएंगे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन की समस्त प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। इसे लेकर शनिवार को ही सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गये। डीसीसी, एसडीएम सदर व अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कोर्ट में नामांकन के लिए जाने के लिए मंडलायुक्त आवास के बगल स्थित द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।
शेष दो कोर्ट में नामांकन के लिए कोषागार के गेट से प्रवेश मिलेगा। परिसर में भी रूट चेक करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सभी प्रवेश द्वारों व नामांकन कक्ष के बाहर भी बैरिकेडिंग कराई जा रही है। प्रत्येक कक्ष में एक वीडियोग्राफर की मौजूदगी रहेगी जो पल-पल के मूवमेंट को कैमरे में कैद करेगा। नामांकन कक्ष के बाहर शांति व्यवस्था के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि दो गाड़ियां ही अनुमन्य होंगी। करीब दो सौ मीटर दूर तक ही आ सकते हैं। प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक ही अनुमन्य हैं, यही लोग गेट के अंदर प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार नामांकन ऑनलाइन फीड करने की भी सुविधा है लेकिन नामांकन की संख्या चार ही रहेगी। इसके लिए एक एप की जानकारी इन्हें एक बैठक में दी जाएगी जिस पर समस्त विवरण फीड करके उसका प्रिंटआउट निकलवाकर उसकी नोटरी करवाकर रिटर्निंग अफसर के समक्ष ही पेश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed