फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Empty pockets of teachers, how to celebrate Diwali

गुरुजनों की जेब खाली, कैसे मनाएं दिवाली

Mon, 09 Nov 2015 10:56 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
यही हाल दो हजार उन शिक्षकों की भी है, जिन्हें हाईकोर्ट के आदेश के बाद से दो माह का वेतन मिलना ठप है। इसमें ऐसे शिक्षक भी हैं, जिनका पहला वेतन ही छह माह से तीन माह का नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


शिक्षामित्र के रूप में परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने-लिखाने के बाद भी जिले में ढाई सौ से अधिक लोगों का महीनों का मानदेय बकाया है। हाल यह है कि दो सौ लोग ऐसे है जिनका छह माह का मानदेय नहीं मिला है जबकि 78 शिक्षामित्र ऐसे है जिन्हें दो माह का मानदेय मिलना बाकी है।
विज्ञापन


शिक्षामित्र से शिक्षक पद पर समायोजित हुए लोगों का कोर्ट के आदेश के बाद भविष्य पर संकट आ गया है। गौरतलब है कि शिक्षक पद पर नियुक्त होने के पहले शिक्षामित्र के रूप में कई माह का मानदेय अभी तक उन्हें नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात दीगर है कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षामित्र से शिक्षक पद पर समायोजित लोग पढ़ा रहे हैं। जिले में प्रथम चरण में शिक्षक पद पर चयनित 795 लोगों का मानदेय बकाया नहीं है जबकि दूसरे चरण में जिन 1200 लोगों का शिक्षक पद पर चयन हुआ, उनमें से दो सौ लोगों का छह माह का मानदेय बकाया है।

दरअसल 1200 में एक हजार शिक्षामित्र सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत चयनित थे, इन्हें मानदेय मिल चुका है जबकि बेसिक शिक्षा परिषद के दो सौ शिक्षामित्रों का छह माह का मानदेय मिलना बाकी है।

तृतीय चरण में 78 शिक्षामित्रों का दो माह का मानदेय बकाया है। शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 3500 रुपया मानदेय मिलता था। यदि इन लोगों के बकाए का भुगतान दीपावली के पहले हो जाता तो इनकी भी दीपों का यह पर्व उनके फीका नहीं होता।

दूरस्थ शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल यादव ने कहा कि मानदेय तो बकाया है ही, शिक्षक के रूप में की गई सेवाओं का भी वेतन के रूप में बकाया चल रहा है। बीएसए प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिन शिक्षामित्रों का मानदेय बकाया है, उन्हें शीघ्र ही देने की कोशिश की जा रही है।


संविदा कर्मचारियों की फीकी रहेगी दीपावली
फैजाबाद।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में तैनात साढ़े तीन सौ संविदा  कर्मचारियों की दीपावली फीकी ही रहेगी। कर्मचारियों की नए सिरे से अनुबंध  किए जा रहे हैं। नतीजतन दस्तावेज पूरा नहीं होने की वजह से अक्टूबर माह का  वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रमोद कुमार बताया कि संविदा  कर्मचारियों का नए सिरे से अनुबंध के बाद ही मानदेय दिए जाने का निर्देश  है। इसलिए संविदा कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया गया है। जल्द ही इन  कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed