फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   election

नपा रुदौली उपचुनाव में 67.37 प्रतिशत मतदान

Sat, 13 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
election
रुदौली। नगर पालिका परिषद रुदौली के वार्ड नंबर-3 वजीरगंज के सदस्य पद के लिए हुआ उपचुनाव में शनिवार को छुटपुट नोकझोंक के मध्य संपन्न हो गया।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद रुदौली के वार्ड नं0 3 वजीरगंज के उपचुनाव के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हो गया था, जो शाम 5 बजे तक चला।
बताया कि 1416 मतदाताओं में से 954 मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, इस दौरान सपा व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं की आईडी को लेकर विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

मतदान स्थल पर मजिस्ट्रेट तहसीलदार शिव प्रसाद ने विवाद शांत कराया। वजीरगंज वार्ड के उप चुनाव में चार प्रत्याशी सपा से सलीम, भाजपा समर्थित उम्मीदवार रामराज, निर्दल जियालाल व सीताराम के बीच मुकाबला है। 15 जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed