फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   election commission old age

Ayodhya News: जिले सौ साल पार 477 बुजुर्ग, आज होंगे सम्मानित

Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
election commission old age
राजेंद्र कुमार पांडेय
विज्ञापन

अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के अभिलेखों में न आने वालों की बात छोड़ दी जाए तो जिले में सौ साल के पार केवल 477 बुजुर्ग हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा तो शहरी क्षेत्र अयोध्या में इनकी संख्या सबसे कम है। आयोग के शतायु मतदाताओं को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम की प्रशंसा की जा रही है। एक अक्तूबर को इस सम्मान समारोह का आयोजन होना है।
बुजुर्गों से जुड़े कार्यक्रमों में बदलते परिवेश में परिवार और समाज में बुजुर्गों की उपेक्षा की शिकायतें अक्सर सुनी जाती है। नई पीढ़़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच संवादहीनता बढ़ रही है। ऐसे में बुजुर्गों के प्रति सेवा, संवेदनशीलता और सहानुभूति को रेखांकित किया जाता है। सरकार ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव बेहतर बनाए रखने के लिए व्यवस्था जरूर दे रखी है लेकिन उपेक्षा के चलते उनमें जीवन के प्रति विमोह का भाव उत्पन्न होने की बातें भी सुुनी जाती है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बुजुर्ग मतदाताओं के सम्मान के कार्यक्रम से उन्हें जीवन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। ऐसा समाज के मनोविज्ञान से जुड़े लोग कहते हैं। भारत निर्वचन आयोग के आदेश पर होने वाले सम्मान कार्यक्रम से इनमें उत्साह का संचार जरूर होगा।
विज्ञापन

समाजसेवी विश्व प्रकाश रूप कहते हैं कि बुजुर्ग हमारे समाज की थाती है। इनसे हमको मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इस कार्यक्रम से उनमें जीवन के प्रति अनुराग बढ़ेगा। शिक्षक चंद्रशेखर सिंह कहते हैं कि बुजुर्गों को अपने प्रति संवेदनशीलता और सहानुभूति, सम्मान की जरूरत होती है। इससे उनका जीवन सरल हो जाता है। निश्चित रूप से इस कार्यक्रम से उनमें आत्म बढ़ती उम्र के प्रति सम्मान का भव जागृत होगा। बुजुर्ग गोपाल जी कहते हैं कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव रखने से उनमें प्रसन्नता आती है। परिवार से समाज और सरकार से सम्मान उनके जीवन को बढ़ा देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
जिले में सौ साल पार बुजुर्गों की संख्या
विधानसभा क्षेत्र


संख्या
रुदौली


146
मिल्कीपुर



79
बीकापुर



108
अयोध्या



63
गोसाईगंज


81
----------------------------
कुल योग


477
----------------------------
इनसेट...
तहसीलों में आज होगा बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान
वृद्ध दिवस पर एक अक्टूबर रविवार को साै साल से ज्यादा के मतदाताओं का सम्मान कार्यक्रम होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट सदर तहसील में बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मनित करेंगे। जो बुजुर्ग मतदाता कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाएंगे उन्हें बीएलओ उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में सौ साल सेज्यादा के 477 मतदाता है।
कमलेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed