फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elderly women and Timardars assaulted in nursing home

नर्सिंग होम में बुजुर्ग महिला व तीमारदारों से मारपीट

Thu, 13 May 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Elderly women and Timardars assaulted in nursing home
अयोध्या। कोतवाली नगर अंतर्गत जीआईसी रोड पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम स्टाफ पर वृद्धा व उनके तीमारदारों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला मरीज का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ उनका नंबर आने के बाद भी उन्हें चिकित्सक के पास नहीं भेज रहा था, इसका विरोध करने पर उन्हें व उनके साथ आए लोगों को लाठी-डंडों से पीटा गया।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि मारपीट की बात गलत है। वृद्धा के साथ कई लोग थे, जिन्हें कोरोना संक्रमण के चलते बाहर बैठने को कहा गया तो वह मारपीट करने लगे। फिलहाल मामला कोतवाली पहुंचा है, जहां देर शाम तक दोनो पक्ष में बहस होती रही। अंत में पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जीआईसी रोड स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम निदान चिकित्सा केंद्र पर गुरुवार को वजीरगंज जप्ती की एक बुजुर्ग महिला बिलकिश बानो इलाज के लिए आई थी। उनका आरोप है कि उनको सात नंबर दिया गया था जबकि 20 नंबर के मरीज को देखा जा रहा था। इस पर उन्होंने स्टाफ से अनुरोध किया कि उन्हें चिकित्सक को दिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वहां मौजूद स्टाफ के लोग भड़क उठे और गाली-गलौज देने लगे। इस दौरान उनके साथ मौजूद उनके रिश्तेदार कासिम आदि ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उन्हें व कासिम को लाठी-डंडों से पीटा। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस यादव ने कहा कि उक्त महिला के साथ कई लोग थे। इस पर स्टाफ द्वारा उन्हें बाहर बैैठने को कहा गया।

इससे नाराज होकर वह स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। वहीं, घटना को लेकर दोनों पक्ष देर शाम तक कोतवाली में बहस होती रही। कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के पक्ष से कासिम व अस्पताल के स्टाफ सर्वेश को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed