फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eight died from Corona, 145 positive

कोरोना संक्रमित आठ की मौत, 145 मिले पॉजिटिव

Thu, 13 May 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Eight died from Corona, 145 positive
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती आठ कोरोना मरीजों की 24 घंटे के अंदर इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, 145 नए मरीज कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं 284 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 15122 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 1827 हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले में बृहस्पतिवार को 4044 लोगों की रिपोर्ट में 145 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें सिविल लाइंस व पूरा के कृष्णा नगर में सर्वाधिक पांच-पांच मरीज पाए गए। अवधपुरी कॉलोनी, पूरा के मड़ना में तीन-तीन संक्रमित मिले। रायगंज, कृष्णानगर कॉलोनी, मोदहा, बछड़ा सुलतानपुर, न्यू टीचर्स कॉलोनी, बीकापुर के नेवादा, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के साहिबाबाद, मलेथू बुजुर्ग, मसौधा के रायपुर, चांदपुर, गोपालपुर, खोजनपुर, पूरा के साकेतपुरी कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, देवगढ़, समाहा कला, सोहावल के चिर्रा, पंडितपुर, रौनाही में दो-दो सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

कुल सक्रिय मरीजों में से 1612 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 110, जिला महिला अस्पताल में 19, जगत हॉस्पिटल में 18, चिरंजीव अस्पताल में 30, आनंद हॉस्पिटल में 18, संजाफी हस्पिटल में आठ व निर्मला हॉस्पिटल में 12 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed