फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   education protest

मांगों पर बनी सहमति, विवि कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त

Wed, 11 Dec 2019 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
education protest
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक करते अधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के कर्मचारी संघ ने आठ दिनों से चल रहे अपने कार्य बहिष्कार को वापस ले लिया है। प्रशानिक समिति की बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख आठ मांगे मान ली गई हैं।
विज्ञापन

इसमें प्रमुख रूप से कर्मचारियों का रिक्त पदों पर समायोजन, संविदा कर्मचारियों की वेतनमान में बढ़ोत्तरी, अधीक्षकों को प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति, बीएड 2018 के पारिश्रमिक का भुगतान, संविदा कर्मचारियों का अप्रेजल 5-5 वर्ष किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल है। कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को समाप्त कराने विवि के प्रोफेसरों व जिला प्रशासन के अधिकारियों की महती भूमिका रही।
विज्ञापन

अवध विवि के कर्मचारी पिछले आठ दिनों से अपनी 28 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य नहीं कर रहे थे। इस आठ दिन में विवि की प्रशासनिक व्यवस्थाएं ढर्रे से उतर गई थीं, साथ ही शैक्षणिक कार्य भी पूरी तरह से प्रभावित हो रहे थे। विवि के प्रोफेसरों ने मंगलवार को बैठक कर एक वार्ता के लिए टीम बनाई थी तो जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मंडल ने विवि के धरना स्थल पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्रशासन व विवि के प्रोफेसरों के प्रयास से कर्मचारी वार्ता के लिए तैयार हो गए। इस बाद प्रशासनिक समिति की बैठक कर कर्मचारियों की 28 में से आठ प्रमुख मांगों को मान लिया गया। इसकी घोषणा सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी अरविंद चौरसिया समेत प्रशासनिक समिति के लोगों ने की।

मांग को पूरा होने से सहमत कर्मचारी संघ ने शाम को आंदोलन व कार्य बहिष्कार को खत्म किए जाने की घोषणा कर दी। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया है कि गुरुवार से सभी कर्मचारी अपने निर्धारित सीट व समय से कार्य करेंगे। वार्ता को सफल बनाने में मुख्य रूप से विवि के प्रोफेसर डॉ. विनोद श्रीवास्तव, कार्य परिषद सदस्य केके मिश्रा सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed