फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   education

एमबीबीएस के द्वितीय बैच का शुरू हुआ दाखिला

Wed, 18 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
education
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में नीट से परिणाम घोषित होने के बाद द्वितीय बैच के मेडिकोज का दाखिला शुरू हो गया है। प्रथम काउंसिलिंग के उपरांत मेडिकल कॉलेज को आवंटित 97 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 79 ने दाखिला लिया है। द्वितीय काउंसिलिंग तक समस्त सीटों पर दाखिला होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष मेडिकल कॉलेज में एमसीआई से अनुमति के बाद 100 सीटों पर एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं का दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू हुई थी। इधर, नीट से परिणाम घोषित होने के बाद नए बैच के छात्रों की आमद भी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई है।
विज्ञापन

प्रथम काउंसिलिंग में राज्य सरकार के कोटे से 83 व केंद्र सरकार के 14 छात्र-छात्राओं का आवंटन मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ था। जिसके सापेक्ष राज्य सरकार के कोटे के 79 विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर दाखिला कराया है। शेष की प्रक्रिया गतिमान है। माना जा रहा है कि प्रथम काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर द्वितीय काउंसिलिंग में दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर विजय कुमार ने बताया कि प्रथम काउंसिलिंग में आवंटित राज्य सरकार के कोटे के अधिकांश विद्यार्थी उपस्थित हो गए हैं। केंद्र के विद्यार्थी नहीं पहुंचे हैं। द्वितीय काउंसिलिंग में समस्त सीटें फुल होने की संभावना है। बताया कि प्रथम बैच के विद्यार्थियों का प्रयोगात्मक कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed