फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   education

880 शिक्षकों की मिली सौगात, दूर होगी बदहाली

Tue, 02 Jun 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
education
अयोध्या। करीब डेढ़ साल से उच्च न्यायालय में लंबित परिषदीय स्कूलों की 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला निस्तारित हुआ तो जिले को 880 शिक्षकों की सौगात मिली है। इससे पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे इन स्कूलों की बुनियादी शिक्षा को भी पंख लगने की उम्मीद जगी है। शहर के जीजीआईसी में अभिलेखों की जांच काउंसलिंग आज के उपरांत 6 जून को इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों में अध्यापन के लिए 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया गत वर्ष प्रारंभ की गई। 6 जनवरी, 2019 को लिखित परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश के 4 लाख 10 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

150 अंक की परीक्षा में सरकार ने परीक्षा के दूसरे दिन आरक्षित श्रेणी के लिए 60 प्रतिशत तथा अनारक्षित श्रेणी के लिए 65 प्रतिशत अंक को सफल का मानक रखा। जिसे अधिक बताते हुए कुछ लोग कोर्ट चले गए। इसके बाद लखनऊ हाईकोर्ट सिंगल बेंच ने आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत का कटऑफ निर्धारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको सरकार ने डबल बेंच में चुनौती दिया
फिर डबल बेंच ने सरकार के मानक को सही मानते हुए 60-65 प्रतिशत के कटऑफ को सही माना और सरकार के पक्ष में फैसला दिया। इस मानक पर लगभग 67 हजार अभ्यर्थियों को मौका मिला है। जिसमें जिले के हिस्से में करीब 880 शिक्षक आवंटित हुए हैं। जिनको तमाम प्रक्रिया में पूर्ण कराने के उपरांत

6 जून को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि तीन जून से ही अभिलेखों की जांच शुरू होगी। इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग व विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करके सभी चयनित शिक्षकों को 6 जून को नियुक्ति पत्र वितरित करके तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed