{"_id":"5e3311418ebc3e8d4304867b","slug":"education-faizabad-news-lko505761120","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अध्यापकों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अध्यापकों को मिला सम्मान
विज्ञापन
रुदौली में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सेवानिवृत्त शिक्षक देवी विशाल ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित शिक्षक भवन में जिले के परिषदीय स्कूलों के 20 शिक्षकों को विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रोत्साहित करना सराहनीय कदम है। इससे शिक्षकों में प्रतिस्पर्धा होगी और दूसरे लोग भी अच्छा करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने प्रशस्ति पत्र पाए शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि अब और मेहनत कर विभाग का नाम रोशन करें।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों में योग्यता व क्षमताएं कूट-कूट कर भरी हैं, बस जरूरत है आम जनमानस का सहयोग मिलने की व अधिकारियों के संबल की। जिससे सरकारी स्कूल भी बुनियादी सुविधाओं से लैस हो और हमारे शिक्षक अपनी क्षमतानुरूप कार्य कर सकें।
विज्ञापन
आयोजक देवी विशाल ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद मैंने प्रण लिया कि मैं घर नही बैठूंगा, बल्कि अपने ब्लॉक के सरकारी स्कूलों का भ्रमण कर नवाचारी व उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित कर नौनिहालों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में भागीदार बनूंगा। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उदय प्रताप सिंह, ऐश्वर्य लक्ष्मी, संजय पटेल, असगर अली, श्याम जी मिश्रा, अवधेश वर्मा, ज्ञान आशीष, जूबिया नसीम सहित प्राथमिक विद्यालय के 14 व जूनियर विद्यालय के 6 शिक्षक शामिल रहे।