{"_id":"5e4c82498ebc3ef2b20eec31","slug":"due-to-the-construction-of-the-temple-statues-of-ram-lala-will-be-shifted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर निर्माण के चलते राम लला की मूर्तियों को किया जाएगा स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर निर्माण के चलते राम लला की मूर्तियों को किया जाएगा स्थानांतरित
Wed, 19 Feb 2020 06:03 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 19 Feb 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से अब राम लला की मूर्तियों को अस्थाई मंदिर के गर्भगृह से दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन
पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मूर्तियों को अस्थाई मंदिर से 200 मीटर दूर एक जगह पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण गर्भगृह से शुरू होगा। मुख्य पुजारी ने कहा कि राम लला की मूर्तियों को स्थानांतरित करने के लिए कुछ इंजीनियरों ने भूमि की माप की है, हालांकि मैं उनसे नहीं मिला।
विज्ञापन
मूर्तियों को स्थानांतरित किया जाएगा और अस्थायी रूप से मानस भवन की ओर स्थापित किया जाएगा। अयोध्या मामले में टाइटल सूट के पक्षकार त्रिलोकी नाथ पाण्डेय ने कहा कि गर्भगृह का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मूर्तियों को उनके मूल स्थान पर वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन