{"_id":"5810f5a24f1c1b2f77bc4212","slug":"drug-stores-were-closed-people-were-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक बंद रहीं दवा की दुकानें, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक बंद रहीं दवा की दुकानें, परेशान हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा की दुकानों पर फार्मासिस्ट की तैनाती जांचने निकले ड्रग इंस्पेक्टर से विवाद के बाद विरोध में बुधवार को भी दवा की दुकानें सुबह से बंद रहीं। जिला प्रशासन के खिलाफ कचहरी गेट पर प्रदर्शन हुआ। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे जिले में हड़ताल का खासा असर रहा।
डॉक्टरों की पर्ची लेकर मरीज व तीमारदार भटकते रहे। हालात देख एडीएम सिटी ने वार्ता कर दोपहर में दवा की दुकानें खुलवाईं। सभी मेडिकल स्टोरों को तीन दिन की मोहलत देते हुए उनके यहां तैनात फार्मासिस्टों का ब्योरा तलब किया है। इसके बाद जांच और कार्रवाई होगी।
फार्मासिस्ट फाउंडेशन की ओर से तहसील दिवस पर मेडिकल स्टोर की शिकायत की गई थी कि बगैर फार्मासिस्ट दवाएं बेची जा रही हैं। इसके बाद डीएम ने मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। इसी के बाद मंगलवार की सायं ड्रग इंस्पेक्टर केसी रस्तोगी जांच के लिए शहर के एक मेडिकल स्टोर पहुंचे तो वहां संचालक अमित जैन आदि से विवाद हो गया।
विज्ञापन
जांच करने से रोका गया। दवा व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और अनिश्चितकाल के लिए दुकानें बंद कर दीं। बुधवार सुबह से ही हड़ताल रही, शहर समेत अयोध्या, गोसाईगंज, मया बाजार, रुदौली, मिल्कीपुर, सोहावल आदि इलाकों में हड़ताल का खासा असर देखा गया। बाजार में मरीजों को दवाएं मिलनी बंद हो गईं।
ऐसे में मरीज या तो सरकारी अस्पताल की ओर रुख किए या फिर निजी अस्पताल। सिविल लाइन निवासी रामकरन यादव ने बताया कि पेट में दर्द हुआ तो वह दवा के लिए बाजार घूम डाले, लेकिन उन्हें कहीं दवा नहीं मिली। हालात देख जिला प्रशासन ने बुधवार को फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से प्रशासन ने वार्ता की पहल की।
इस दौरान व्यापारियों ने कचहरी गेट पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद ‘मन्नू’ की अगुवाई में दवा कारोबारियों की सिटी मजिस्ट्रेट मदनचंद दुबे, एडीएम सिटी विनोद कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर के साथ वार्ता हुई। वार्ता के बाद दवा की दुकानें दोपहर में खोल दी गईं।
एडीएम सिटी विनोद कुमार ने बताया कि ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता में उनकी समस्याएं सुनीं गईं। यथा संभव उनका निस्तारण किया गया। एसोसिएशन के लोगों ने फार्मासिस्टों के बाहर जाने व अन्य कारणों से उपलब्ध नहीं होने की बात बताई।
उनको तीन दिन का समय दिया गया है। 28 अक्टूबर के बाद से दवा के दुकानों की जांच की जाएगी, जिस मेडिकल स्टोर पर फर्मासिस्ट नहीं होंगे उसके खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।