{"_id":"64481c68fbac3f361209c669","slug":"donating-blood-faizabad-news-c-13-1-200507-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रक्तदान कर 40 बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रक्तदान कर 40 बने महादानी
Wed, 26 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
अवध विवि के स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को रक्तदान करते महादानी।
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र, राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित शिविर में 40 स्वयंसेवियों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने किया।
उन्होंने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति रक्तदान करके कई लोगों को जिंदगी दे सकता है। इस लिए एक यूनिट रक्तदान बचाए चार लोगों की जान, की सोच के साथ हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान में हिस्सेदारी जरूर करना चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दीपशिखा चौधरी ने बताया कि शिविर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, डॉ. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. मंजूषा गुप्ता, मनोज कुमार मिश्र व गीता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।