{"_id":"617d936fb95b022bc81d0c3a","slug":"dm-inspected-the-preparations-for-deepotsav-faizabad-news-lko6025133199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दीपोत्सव की तैयारी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दीपोत्सव की तैयारी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने पांचवें दीपोत्सव से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित विभागों व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को 31 अक्तूबर तक काम पूर्ण करने का निर्देश दिया।
डीएम ने दीपोत्सव के सकुशल आयोजन के मद्देनजर सरयू होटल के पास स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। बैरिकेडिंग के कार्य में तेजी लाने व समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। दीपोत्सव कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क का निरीक्षण किया। मंच व आगंतुकों के बैठने व मीडिया के लिए मीडिया सेंटर को अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में प्रत्येक दशा में एक नवंबर तक तैयार करने का निर्देश दिया।
कहा कि सूचना निदेशक से मीडिया एडवाइजरी जारी की गई है, उसका भी पालन किया जाय। मीडिया कवरेज के लिए इंटरनेट व्यवस्था एवं कम्प्यूटर व्यवस्था, स्टेशनरी की व्यवस्था की जाय। बाहर से मीडिया कर्मी आते हैं तो उनके लिए खानपान की व्यवस्था की जाय, जो भी व्यक्ति रामकथा पार्क या राम की पैड़ी पर कवरेज करता है वह अपने कार्यक्रम के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के एक घंटा पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लें।
विज्ञापन
डीएम ने मजिस्ट्रेटों को तैनाती का आदेश जारी किया गया है। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को भी तैनात करने के आदेश जारी किया है। डीएम ने अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में स्थापित मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अफसरों को निर्देश दिया।
सरजू आरती स्थल व राम की पैड़ी पर मुख्य अतिथियों पूज्य संतों, महिलाओं व अन्य आगंतुकों के बैठने के लिए मंच की व्यवस्थाओं तथा दीयों को जलाने के लिए की जा रही तैयारियों, लाइटिंग व अन्य सजावट के कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट बिपिन कुमार सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।