{"_id":"8bbd7cef8c8bc7ec48bd59e28e8e62be","slug":"district-voting-will-be-held-in-four-phases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार चरणों में कराए जाएंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार चरणों में कराए जाएंगे मतदान
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की निगाह फिलहाल सकुशल चुनाव कराने पर है।
त्रिस्तरीय पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव की संभावित तिथि आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। अचानक प्रशासनिक सक्रियता भी बढ़ गई है।
मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य के पदों के आरक्षण की सूची प्रदेश शासन को भेजी जा चुकी है। अब प्रशासन की दृष्टि सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की है। जिला प्रशासन ने नामांकन से लेकर नाम वापसी और शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के हिसाब से क्षेत्रों को चिह्नित किए जाने की कार्रवाई पर नजर गड़ गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में मतदान का प्रथमदृष्टया खाका भी खींच लिया है। जिले में मतदान चार चरणों में कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण में मिल्कीपुर, अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज में मतदान कराए जाएंगे। दूसरे में सोहावल, रुदौली और मवई में, तीसरे में मसौधा, पूराबाजार और मया बाजार, चतुर्थ चरण में बीकापुर और तारुन में मतदान कराए जाने का प्रस्ताव है। मतदान की संभावित तिथियां 9, 13, 17 और 29 अक्तूबर हैं।
मतदान के लिए प्रत्येक चरण में सवा दो से ढाई सौ मतदान केंद्रों पर व्यवस्था का प्रस्ताव है। प्रशासन ने मतदान के लिए बनाए गए प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसको अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला प्रशासन इन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान करना चाहता है।
इसके लिए कवायद तेज हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने भी जिले में चार चरणों में मतदान कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किए जाने की बात कही है। उनका कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। इसको मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।