फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   District hospital will be medical college

जिला अस्पताल ही बनेगा मेडिकल कॉलेज

Thu, 02 Mar 2017 10:13 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
District hospital will be medical college
जिला चिकित्सालय का मुख्य द्वार। - फोटो : अमर उजाला
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का अभिन्न अंग जिला अस्पताल होगा। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी क्लीनिकल की बारीकियों को जिला अस्पताल में ही सीखेंगे। इसी के मद्देनजर अस्पताल को अपग्रेड किया जा रहा है। समूचे अस्पताल को ई-हॉस्पिटल में तब्दील किया जाएगा। अस्पताल को उच्चीकृत किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


जिले में लगभग ढाई सौ करोड़ की लागत से शहर से सटे गंजा गांव में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के साथ साथ निर्माण शुरू कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज को स्टेबलिश कराने के लिए डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजुकेशन स्तर से अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डॉ. पीके सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसी के साथ जिला अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का ब्यौरा भी तलब किया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में मानव संसाधान, उनकी योग्यता के साथ-साथ अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों के बारे में भी सारी जानकारी शासन को मुहैया करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ययोजना के तहत गंजा गांव में मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन होगा। इस केन्द्र पर एमबीबीएस छात्रों के शुरू के दो वर्ष की पढ़ाई की जाएगी। वजह, इस दौरान बच्चों को किसी प्रकार की क्लीनिकल जानकारी नहीं मुहैया कराई जाती है।

इसके अलावा दर्शननगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय और जिला अस्पताल में क्लीनिकल की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को स्थानान्तरित किया जाएगा। इन्हीं चिकित्सालयों में मेडिकल छात्रों को मरीजों के इलाज की बारीकियां सिखाई जाएंगी।  जिला अस्पताल प्रशासन मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को पोस्टमार्टम से लेकर इलाज तक की बारीकियों की जानकारी मुहैया कराएगा। 


इसी के तहत अस्पताल की भर्ती पंजिका को पूरी तरह से बदल दिया गया है। अब अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की भर्ती पंजिका 27 पेज की बनाई गई है, जो मेडिकल कालेज के फार्मेट पर पूरी तरह से तैयार किया गया है। और तो और अस्पताल में मरीजों का पर्चा कम्प्यूटराइज बनाया जाएगा। इसके लिए छह काउंटर भी खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed